Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

फुटपाथ की दुकान बेचने के नाम पर साढ़े तीन लाख का खेला

घिरे फरार तृणमूल पार्षद सुशांत घोष

12 Jun 2026

फुटपाथ की दुकान बेचने के नाम पर साढ़े तीन लाख का खेला

कोलकाता। कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के विवादित तृणमूल पार्षद सुशांत घोष की कानूनी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले से ही पुलिस की गिरफ्त से बाहर और फरार चल रहे सुशांत घोष के खिलाफ अब फर्जी दस्तावेजों के जरिए फुटपाथ की दुकान बेचने और लाखों रुपये की ठगी करने का एक और गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में आनंदपुर थाने में सुशांत घोष सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ जालसाजी और आपराधिक साजिश की नई एफआईआर दर्ज की गई है। इस नए खुलासे ने एक बार फिर स्थानीय स्तर पर फुटपाथ दुकानों के आवंटन में चल रहे राजनीतिक संरक्षण और संगठित भ्रष्टाचार की पोल खोलकर रख दी है।  
आनंदपुर थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, यह पूरा मामला नवंबर 2022 का है। कसबा के राजडांगा स्कूल रोड निवासी एक पीडि़त व्यक्ति को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए दुकान की सख्त जरूरत थी। आरोप है कि इसी मजबूरी का फायदा उठाते हुए सुशांत घोष और उनके सिपहसालारों ने आनंदपुर रोड स्थित रूबी क्रॉसिंग के पास फुटपाथ पर सात फुट की एक दुकान दिलाने का झांसा दिया। पीडि़त का भरोसा जीतने के लिए आरोपियों ने कोलकाता नगर निगम का फर्जी ट्रेड लाइसेंस और कई जाली दस्तावेज भी दिखाए। इन कागजातों को असली मानकर पीडि़त ने आरोपियों को साढ़े तीन लाख रुपये सौंप दिए। 
मगर पैसे ऐंठने के बाद आरोपियों का असली चेहरा सामने आ गया। पीडि़त को वादे के मुताबिक दुकान देने के बजाय दबाव और धमकी देकर महज चार फुट की एक छोटी दुकान की चाबी थमा दी गई, जिसका इस्तेमाल पहले रूबी मार्केट कमेटी द्वारा एम्बुलेंस रूम के तौर पर किया जाता था और उसका कोई वैध लाइसेंस भी नहीं था। पीडि़त का आरोप है कि सुशांत घोष के राजनीतिक रसूख और खौफ के कारण वह वर्षों तक शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत नहीं जुटा सका लेकिन अब राज्य में प्रशासनिक माहौल बदलने के बाद उसने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने जालसाजी और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फुटपाथ की दुकान बेचने के नाम पर साढ़े तीन लाख का खेला
घिरे फरार तृणमूल पार्षद सुशांत घोष





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News