Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बर्थडे पार्टी में बुलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

एक बॉडी बिल्डर तो दूसरा दिखने में मासूस, सामने आई दरिंदों की तस्वीर

07 Sep 2025

बर्थडे पार्टी में बुलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

कोलकाता। गैंगरेप केस में दोनों दरिदों की तस्वीरें सामने आ गई हैं।  एक आरोपी देखने में बॉडी बिल्डर टाइप लग रहा है जबकि दूसरा शख्स तो एक दम मासूम नजर आ रहा है।  कोलकाता पुलिस का दावा है कि यह युवक युवती को जबरन घर से उठाकर ले ग और फिर गैंग-रेप का शिकार बनाया।  
कोलकाता दक्षिणी के हरिदेवपुर में हुई गैंगरेप की घटना ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है।  20 वर्षीय युवती के साथ उसके ही परिचित दो युवकों ने हैवानियत की।  आरोपियों की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जिससे उनकी पहचान और भी साफ हो गई है।  पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी चंदन मलिक इलाके में एक आक्रामक और बदनाम तत्व के रूप में जाना जाता है।  वह स्थानीय पूजा समिति से जुड़ा हुआ है और उसका आपराधिक बैकग्राउंड भी है।  चंदन के साथ उसका दोस्त देबांशु बिस्वास भी वारदात में शामिल था। 
 पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीडि़ता हरीदेवपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। कुछ महीने पहले उसकी जान-पहचान चंदन मलिक नामक युवक से हुई थी, जिसने खुद को दक्षिण कोलकाता की एक बड़ी पूजा समिति का पदाधिकारी बताया था। इसी बहाने उसकी मुलाकात दीप नाम के एक और युवक से कराई गई। दोनों ने युवती से कहा कि वे उसे पूजा समिति से जुड़वाएंगे और लगातार संपर्क में रहने लगे। 5 सितंबर, शुक्रवार को युवती का जन्मदिन था। इसी बहाने चंदन और दीप उसे रीजेंट पार्क इलाके के एक फ्लैट में ले गए। वहां खाने-पीने के बाद जब पीडि़ता घर लौटना चाहती थी, तो आरोप है कि दोनों ने उसे रोका और कमरे का दरवाज़ा बंद कर सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह घर लौटने के बाद पीडि़ता ने परिवार को पूरी घटना बताई। शनिवार देर रात पीडि़ता ने हरीदेवपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। 
 पुलिस ने तुरंत मेडिकल परीक्षण कराया और अपराध स्थल का मुआयना भी शुरू कर दिया।  फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश तेज कर दी गई है।  पुलिस ने चंदन मलिक और देबांशु बिस्वास की तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं, ताकि लोग उन्हें पहचान सकें और सुराग मिल सके।  स्थानीय लोग बताते हैं कि चंदन मलिक लंबे समय से अपने दबंग रवैये और बदतमीजी के लिए कुख्यात रहा है।  पूजा समिति से जुड़े होने के कारण इलाके में उसकी पकड़ बनी हुई थी।  अब उस पर लगे इस संगीन आरोप ने लोगों में गुस्सा और आक्रोश फैला दिया है।  पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से चल रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।  वहीं, पीडि़ता और उसका परिवार इंसाफ की गुहार लगा रहा है।  यह घटना न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है बल्कि यह भी बताती है कि समाज में मौजूद ऐसे असामाजिक तत्व कितने खतरनाक हो सकते हैं।  

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बर्थडे पार्टी में बुलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म
एक बॉडी बिल्डर तो दूसरा दिखने में मासूस, सामने आई दरिंदों की तस्वीर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News