Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सियालदह स्टेशन पर हथियारों की बड़ी खेप बरामद, एसटीएफ ने युवक को दबोचा

सूत्रों के मुताबिक, हसन शेख मालदा जिले का निवासी है। वह बिहार के खगड़िया से सड़क मार्ग से मानसी पहुंचा और फिर ट्रेन से कोलकाता आया। उसके बैग में बड़ी मात्रा में हथियार छुपाए गए थे, जिन्हें कपड़ों के बीच छिपाकर लाया जा रहा था।

17 Mar 2025

सियालदह स्टेशन पर हथियारों की बड़ी खेप बरामद, एसटीएफ ने युवक को दबोचा

कोलकाता। कोलकाता पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने सोमवार सुबह सियालदह स्टेशन पर हथियारों की बड़ी खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान हसन शेख के रूप में हुई है, जिसे हाटे बाजारे एक्सप्रेस के स्टेशन पर पहुंचते ही धर दबोचा गया।

सूत्रों के मुताबिक, हसन शेख मालदा जिले का निवासी है। वह बिहार के खगड़िया से सड़क मार्ग से मानसी पहुंचा और फिर ट्रेन से कोलकाता आया। उसके बैग में बड़ी मात्रा में हथियार छुपाए गए थे, जिन्हें कपड़ों के बीच छिपाकर लाया जा रहा था। एसटीएफ सूत्रों के अनुसार, ये हथियार बिहार के खगड़िया जिले में बनाए गए थे और सड़क मार्ग से मानसी लाए गए थे, जहां से ट्रेन के जरिए इन्हें कोलकाता भेजा गया। इस पूरे ऑपरेशन की जिम्मेदारी हसन शेख के हाथ में थी।

एसटीएफ को पहले से ही इस तस्करी की सूचना थी, जिसके बाद ट्रेन पर पैनी नजर रखी जा रही थी। सोमवार तड़के जैसे ही हाटे बाजारे एक्सप्रेस सियालदह स्टेशन पहुंची, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हसन शेख को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले भी सियालदह स्टेशन के पास सुरेंद्रनाथ कॉलेज के पास से एक व्यक्ति को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था। कुछ ही महीनों में हथियार तस्करी की यह दूसरी बड़ी घटना सामने आई है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

एसटीएफ अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में हथियारों की खेप कहां भेजी जानी थी और इस तस्करी के पीछे कौन से नेटवर्क सक्रिय हैं। लगातार बढ़ रही हथियार तस्करी की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सियालदह स्टेशन पर हथियारों की बड़ी खेप बरामद, एसटीएफ ने युवक
सूत्रों के मुताबिक, हसन शेख मालदा जिले का निवासी है। वह बिहार के खगड़िया से सड़क मार्ग से मानसी पहुंचा और फिर ट्रेन से कोलकाता आया। उसके बैग में बड़ी मात्रा में





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News