Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

मेट्रो ट्रैक पर गिरा विशाल पेड़, डेढ़ घंटे थमी रही शहर की लाइफलाइन

हालांकि, सेवा बहाल होने के बाद भी ट्रेनों के शेड्यूल में मामूली देरी देखी गई, जिसे शाम तक सामान्य कर लिया गया

07 May 2026

मेट्रो ट्रैक पर गिरा विशाल पेड़, डेढ़ घंटे थमी रही शहर की लाइफलाइन

कोलकाता। महानगर में गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश और चक्रवाती हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कुदरत की इस मार का सीधा असर कोलकाता मेट्रो की सेवाओं पर पड़ा, जिससे हजारों यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। महानायक उत्तम कुमार (टॉलीगंज) और नेताजी (कुदघाट) स्टेशनों के बीच डाउन लाइन पर एक विशाल पेड़ ट्रैक पर गिर जाने के कारण मेट्रो परिचालन करीब डेढ़ घंटे तक पूरी तरह ठप रहा। 
मेट्रो रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एस.एस. कन्नन ने बताया कि दोपहर 2 बजकर 37 मिनट पर आए तेज अंधड़ के कारण एक भारी पेड़ उखड़कर सीधे मेट्रो के तीसरे रेल (बिजली की लाइन) और ट्रैक पर जा गिरा। गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस ट्रैक पर कोई ट्रेन मौजूद नहीं थी, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ गिरते ही सुरक्षा के लिहाज से तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। ट्रैक बाधित होने के कारण मेट्रो सेवा दो हिस्सों में बंट गई। दक्षिणेश्वर से महानायक उत्तम कुमार स्टेशन तक तो ट्रेनें चलती रहीं, लेकिन टॉलीगंज से कवि सुभाष (न्यू गरिया) के बीच परिचालन पूरी तरह बंद करना पड़ा। 
इस दौरान दफ्तरों से लौटने वाले और जरूरी काम से निकले यात्रियों को स्टेशनों पर फंसना पड़ा। बस स्टैंडों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे यातायात का दबाव सड़क मार्ग पर बढ़ गया। हादसे की सूचना मिलते ही मेट्रो के तकनीकी और आपदा प्रबंधन दल के सदस्य मौके पर पहुंचे। भारी बारिश के बीच कटर और आधुनिक उपकरणों की मदद से पेड़ को काटकर ट्रैक से हटाने का काम शुरू किया गया। करीब 1 घंटे 16 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक को साफ किया जा सका। 
मेट्रो अधिकारियों ने पूरी जांच के बाद शाम 3 बजकर 53 मिनट पर बिजली आपूर्ति बहाल की और दोनों लाइनों पर ट्रेनों का आवागमन फिर से शुरू हुआ। हालांकि, सेवा बहाल होने के बाद भी ट्रेनों के शेड्यूल में मामूली देरी देखी गई, जिसे शाम तक सामान्य कर लिया गया।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मेट्रो ट्रैक पर गिरा विशाल पेड़
हालांकि, सेवा बहाल होने के बाद भी ट्रेनों के शेड्यूल में मामूली देरी देखी गई, जिसे शाम तक सामान्य कर लिया गया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News