Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

क्लब भवन से भारी मात्रा में सरकारी राहत सामग्री बरामद

नवद्वीप नगरपालिका अध्यक्ष विमान कृष्ण साहा गिरफ्तार

30 May 2026

क्लब भवन से भारी मात्रा में सरकारी राहत सामग्री बरामद

कोलकाता। नवद्वीप में एक क्लब भवन से बड़ी मात्रा में सरकारी राहत सामग्री बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। इस मामले में पुलिस ने नवद्वीप नगरपालिका के अध्यक्ष विमान कृष्ण साहा को गिरफ्तार कर लिया है। 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे बरालघाट स्पोर्टिंग क्लब में छापेमारी की गई। इस दौरान क्लब के लगभग दस कमरों से सरकारी राहत सामग्री, जिनमें त्रिपाल, कंबल और तंतुज की विभिन्न वर्षों की साडिय़ां शामिल हैं, बरामद की गईं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आम जनता के लिए सरकारी धन से उपलब्ध कराई गई राहत सामग्री लंबे समय से क्लब परिसर में जमा करके रखी गई थी। विवाद इसलिए भी बढ़ गया क्योंकि यह क्लब नवद्वीप नगरपालिका अध्यक्ष विमान कृष्ण साहा के मोहल्ले में स्थित है और उनके फ्लैट के बिल्कुल पास बताया जा रहा है। हालांकि, इस मामले पर उनकी ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्थिति तनावपूर्ण होने पर नवद्वीप थाने की पुलिस और केंद्रीय बलों के जवानों को मौके पर तैनात किया गया, जिसके बाद हालात पर काबू पाया गया। पुलिस ने पहले एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इसके बाद जांच के आधार पर देर रात करीब 3.30 बजे नवद्वीप नगरपालिका अध्यक्ष विमान कृष्ण साहा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सरकारी राहत सामग्री क्लब भवन में कैसे पहुंची और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। गिरफ्तार अध्यक्ष को शनिवार को नवद्वीप अदालत में पेश किया जाएगा। भाजपा नेताओं ने इस घटना को गंभीर भ्रष्टाचार का मामला बताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है, जबकि प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


क्लब भवन से भारी मात्रा में सरकारी राहत सामग्री बरामद
नवद्वीप नगरपालिका अध्यक्ष विमान कृष्ण साहा गिरफ्तार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News