Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

श्रीभूमि क्लब और पूर्व विधायक के दफ्तर से कंबलों और तिरपालों का जखीरा बरामद

भाजपा नेताओं का दावा है कि आपदाओं के समय आम जनता के लिए भेजी गई इस सरकारी मदद को क्लब परिसर में डंप करके रखा गया था

12 Jun 2026

श्रीभूमि क्लब और पूर्व विधायक के दफ्तर से कंबलों और तिरपालों का जखीरा बरामद

कोलकाता। पूर्व तृणमूल नेताओं और उनसे जुड़े रसूखदार परिसरों से भारी मात्रा में सरकारी राहत सामग्री बरामद होने के बाद सूबे की सियासत गरमा गई है। भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि असहाय और जरूरतमंद जनता के हक की सामग्री को बांटने के बजाय जानबूझकर गोदामों में छिपाकर रखा गया था। इस सनसनीखेज बरामदगी के तहत विख्यात श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब के खेल मैदान स्थित एक गुप्त कमरे से कंबलों, साडिय़ों, तिरपालों और दक्षिण दमदम नगर निगम की आधिकारिक मुहर लगी प्लास्टिक की सैकड़ों बाल्टियों का जखीरा मिला है। भाजपा नेताओं का दावा है कि आपदाओं के समय आम जनता के लिए भेजी गई इस सरकारी मदद को क्लब परिसर में डंप करके रखा गया था।
इस विवाद की आंच तब और तेज हो गई जब बागुईआटी स्थित राजारहाट-गोपालपुर की पूर्व तृणमूल विधायक अदिति मुंशी के बंद पड़े पार्टी कार्यालय से भी इसी तरह की राहत सामग्री बरामद होने का दावा किया गया। घटना की भनक लगते ही वर्तमान भाजपा विधायक तरुणज्योति तिवारी खुद भारी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि जब कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, तो वहां भारी संख्या में तिरपाल, साडिय़ां, छाते और चुनाव से जुड़े कई गोपनीय दस्तावेज बरामद हुए।
भाजपा ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जनता को संकट के समय तड़पने के लिए छोड़कर इस सामग्री का इस्तेमाल राजनीतिक और संगठनात्मक लाभ के लिए वोट बैंक मजबूत करने में किया जा रहा था। पार्टी ने इस पूरे घोटाले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है ताकि यह साफ हो सके कि सरकारी खजाने से खरीदी गई यह सामग्री किसी निजी क्लब या विधायक के दफ्तर में कैसे सड़ रही थी। दूसरी तरफ, इस बड़े खुलासे के बाद क्षेत्र में भारी राजनीतिक तनाव व्याप्त है, लेकिन तृणमूल की ओर से इस पर अब तक कोई आधिकारिक सफाई सामने नहीं आई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब से सरकारी राहत सामग्री बरामद
भाजपा नेताओं का दावा है कि आपदाओं के समय आम जनता के लिए भेजी गई इस सरकारी मदद को क्लब परिसर में डंप करके रखा गया था





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News