Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

घर में घुसकर प्रेमिका पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, फिर तीन तल्ले से कूदकर दी जान

पुलिस ने मौके से हमले में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है

16 Dec 2025

घर में घुसकर प्रेमिका पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, फिर तीन तल्ले से कूदकर दी जान

कोलकाता। रिश्तों में तनाव ने खास कोलकाता के बीचोंबीच दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया गया। पोस्ता थाना इलाके के शिवठाकुर लेन में मंगलवार दोपहर एक युवक ने घर में घुसकर अपनी कथित प्रेमिका पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद वह चाकू हाथ में लिए तीन मंजि़ला इमारत की बालकनी से कूद गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।  पुलिस के मुताबिक, मृत युवक की पहचान बड़ाबाजार के ही जगमोहन मल्लिक लेन के रहने वाले विक्की शर्मा उर्फ राजेंद्र शर्मा (40) के रूप में हुई है। घायल महिला का नाम शिखा सिंह है, जिनके पति की करीब दो साल पहले मौत हो चुकी है। शिखा अपने दो बच्चों के साथ किराए के घर में रहती थीं और सिलाई व साडिय़ों में फॉल्स-पिको लगाने का काम कर जीवनयापन करती थीं।  पति पेशे से ऑटो चालक था। 
बच्चे स्कूल गए थे, घर में अकेली थीं महिला
स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे जब शिखा के दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे, तभी आरोपी युवक अचानक उनके घर पहुंचा। आरोप है कि बातों-बातों में विवाद बढ़ा और युवक ने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू निकालकर महिला पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़े, तब तक युवक नीचे कूद चुका था।
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा मिला युवक
स्थानीय लोगों ने इमारत के चौक पर युवक को खून से लथपथ और गंभीर हालत में पड़ा देखा। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर, घायल शिखा को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 
रिश्ते और शादी को लेकर चल रहा था विवाद
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि शिखा और राजेंद्र की पहचान शिखा के पति के जीवित रहते हुई थी। पति की मौत के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध बन गया। बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद शादी को लेकर दोनों में लगातार विवाद होने लगा था। महिला शादी का दबाव बना रही थीं, जबकि बेरोजग़ार होने के कारण युवक पीछे हट रहा था। इसी तनाव के चलते वारदात की आशंका जताई जा रही है। 
छुरी बरामद, हर एंगल से जांच
पुलिस ने मौके से हमले में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह हत्या की कोशिश के बाद आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई और साजिश या रहस्य छिपा है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


घर में घुसकर प्रेमिका पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला
पुलिस ने मौके से हमले में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News