Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बिहार के दरभंगा में एक व्यक्ति ने की अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक बच्चे को गंभीर अवस्था में जीवित पाया। उसे तत्काल दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस तरह इस घटना में कुल चार लोगों की जान चली गई।

19 May 2026

बिहार के दरभंगा में एक व्यक्ति ने की अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या

दरभंगा। बिहार में दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदनपट्टी गांव में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित ने स्वयं को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक बच्चे को गंभीर अवस्था में जीवित पाया। उसे तत्काल दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस तरह इस घटना में कुल चार लोगों की जान चली गई।

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि आरोपित युवक को भी डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मृतकों की पहचान फूल कुमारी दास (30) के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के दालखोला क्षेत्र के कुंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली थीं। इसके अलावा उनके पुत्र हृदय दास (7), संध्या दास (6) और सोन दास (5) के रूप में बच्चों की पहचान की गई है।

आरोपित संदीप दास अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ चंदनपट्टी स्थित एक मुर्गी फार्म में मजदूरी करता था। मृत बच्चों के मामा मंगू दास ने बताया कि मंगलवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपित ने डंडा और रॉड से पत्नी और बच्चों पर बेरहमी से हमला कर उन्हें अधमरा कर दिया।

परिजनों के अनुसार, इस हमले में पत्नी और दो बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे बच्चे ने डीएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार के दरभंगा में एक व्यक्ति ने की अपनी पत्नी और तीन बच्चो
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक बच्चे को गंभीर अवस्था में जीवित पाया। उसे तत्काल दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराय





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News