Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

तपसिया के सोफा कारखाने में लगी भीषण आग

महानगर में अग्निकांड का सिलसिला जारी, 11 दमकलों ने पाया काबू

16 Jan 2026

तपसिया के सोफा कारखाने में लगी भीषण आग

कोलकाता। महानगर में आग लगने की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बड़ाबाजार और बीबी गांगुली स्ट्रीट के बाद शुक्रवार को पूर्वी कोलकाता के तपसिया इलाके में एक सोफा निर्माण कारखाने में भीषण आग लग गई। दोपहर के समय लगी इस आग ने चंद मिनटों में ही विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 11 गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। घनी आबादी और संकरी गलियां होने के कारण दमकलकर्मियों को घंटों तक लोहे के चने चबाने पड़े। जानकारी के अनुसार, तपसिया रोड स्थित एक बहुमंजिला इमारत के निचले हिस्से में संचालित सोफा कारखाने में दोपहर करीब 3.10 बजे अचानक धुएं की लपटें देखी गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कारखाने के भीतर सोफा बनाने के लिए भारी मात्रा में फोम, रबर, कपड़ा, स्प्रिट और लकड़ी जमा थी। इन ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग ने तेजी से पूरी इकाई को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही कारखाने में काम कर रहे दर्जनों कर्मचारी जान बचाकर बाहर की ओर भागे। स्थानीय लोगों ने पहले अपने स्तर पर बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी ऊंची थीं कि पास जाना भी असंभव हो गया।  दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इलाका बेहद संकरा होने के कारण बड़ी गाडिय़ों को घटनास्थल तक ले जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पानी की बौछारें अंदर तक पहुंचाने के लिए दमकलकर्मियों को कारखाने की पीछे की दीवारें और खिड़कियां तोडऩी पड़ीं। दमकल की 11 गाडिय़ों ने अलग-अलग दिशाओं से मोर्चा संभाला। 
स्थानीय निवासियों का दावा है कि आग की तपिश इतनी अधिक थी कि पास के एक मोटर गैराज और कुछ रिहायशी झोपडिय़ों के हिस्सों को भी नुकसान पहुंचा है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। कारखाने में तैयार रखे महंगे सोफे और कच्चा माल पूरी तरह जलकर राख हो गया है। अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह जांच का विषय है कि क्या कारखाने के पास आवश्यक फायर क्लीयरेंस था या नहीं। प्राथमिक तौर पर वहां अग्निशमन के पर्याप्त उपकरण नहीं मिले हैं। हालांकि, इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कोलकाता में लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। शहर में एक के बाद एक हुए अग्निकांडों ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। हादसे के बाद इलाके के लोगों ने दमकल विभाग पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन समय पर सक्रिय होता, तो आग को इतना फैलने से रोका जा सकता था। पुलिस ने फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर दी है और मामले की छानबीन जारी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तपसिया के सोफा कारखाने में लगी भीषण आग
महानगर में अग्निकांड का सिलसिला जारी, 11 दमकलों ने पाया काबू





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News