Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जोधपुर पार्क के पाल बाजार में भीषण आग

दमकल विभाग ने आग के सटीक कारणों की जांच शुरू कर दी है

08 Oct 2025

जोधपुर पार्क के पाल बाजार में भीषण आग

कोलकाता। कोलकाता में एक बार फिर भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है। बुधवार दोपहर जोधपुर पार्क के पाल बाजार इलाके में अचानक आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज़ थी कि कुछ ही मिनटों में उसने बाजार की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूत्रों के अनुसार, दोपहर के समय बाजार की एक दुकान से आग की शुरुआत हुई, जो तेजी से फैलती चली गई। जल्द ही लपटें आसपास की दुकानों तक पहुँच गईं और देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। आसपास के इलाके में घने काले धुएँ का बादल छा गया और पूरा वातावरण धुएँ से भर गया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की चार गाडिय़ाँ तुरंत मौके पर पहुँचीं और युद्धस्तर पर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। दमकलकर्मी लगातार मशक्कत करते रहे और कई घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। सौभाग्य से उस समय बाजार में ज्यादा भीड़ नहीं थी, क्योंकि दोपहर के वक्त अधिकांश दुकानें बंद थीं। इसी वजह से कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन कई दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। 
प्राथमिक अनुमान के मुताबिक, इस अग्निकांड में लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। जिन दुकानों में आग लगी, उनमें कपड़े, प्लास्टिक सामान और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानें शामिल थीं। स्थानीय व्यापारी संगठन के अनुसार त्योहारों के मौसम में यह हादसा हम सभी के लिए बड़ा झटका है। कई दुकानदारों की सालभर की पूंजी आग में जल गई।
दमकल अधिकारियों का प्रारंभिक अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। हालांकि, विभाग यह भी जांच कर रहा है कि कहीं कोई और वजह तो नहीं थी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग किस कारण से लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। शॉर्ट सर्किट की आशंका है, लेकिन हम अन्य सभी पहलुओं की भी जाँच कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही प्रिंस अनवर शाह रोड के एक रेस्टोरेंट की छत पर भीषण आग लगी थी। अभी उस घटना की जांच पूरी भी नहीं हुई थी कि अब जोधपुर पार्क में यह नई आगजनी सामने आ गई है। लगातार हो रही आग की घटनाओं से कोलकाता नगर प्रशासन और दमकल विभाग की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। त्योहारों के बीच कोलकाता में बार-बार आग लगने की घटनाएँ शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। जोधपुर पार्क के पाल बाजार की यह आग भले ही जनहानि से बची हो, लेकिन कई परिवारों की आजीविका राख में बदल गई। दमकल विभाग ने आग के सटीक कारणों की जांच शुरू कर दी है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की जा रही है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जोधपुर पार्क के पाल बाजार में भीषण आग
दमकल विभाग ने आग के सटीक कारणों की जांच शुरू कर दी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News