Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या, स्कूल पर मारपीट और अपमान का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, माटीगाड़ा बालिका विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा प्रिया राय बीते दिन स्कूल में दाखिला लेने पहुंची थी। आरोप है कि छात्रा के परीक्षा परिणाम में कथित गड़बड़ी का हवाला देते हुए स्कूल प्रबंधन ने उसका दाखिला लेने से इनकार कर दिया।

04 Jan 2026

नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या, स्कूल पर मारपीट और अपमान का आरोप

सिलीगुड़ी। स्कूल में कथित तौर पर मारपीट और अपमान के बाद घर लौटकर एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, माटीगाड़ा बालिका विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा प्रिया राय बीते दिन स्कूल में दाखिला लेने पहुंची थी। आरोप है कि छात्रा के परीक्षा परिणाम में कथित गड़बड़ी का हवाला देते हुए स्कूल प्रबंधन ने उसका दाखिला लेने से इनकार कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि इसके बाद स्कूल के भीतर एक बंद कमरे में छात्रा के साथ मारपीट की गई।

बताया जा रहा है कि स्कूल से अपमानित होकर निकाले जाने के बाद प्रिया सीधे घर लौटी। उसने किसी से कुछ नहीं कहा और स्कूल की ड्रेस पहने हुए ही अपने कमरे में चली गई, जहां उसने आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

घटना के बाद रविवार को छात्रा की मां ने माटीगाड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि यदि छात्रा के रिजल्ट में कोई समस्या थी, तो स्कूल प्रशासन को अभिभावकों को बुलाकर बातचीत के जरिए समाधान निकालना चाहिए था।

आरोप है कि स्कूल से अपमानित किए जाने के कारण छात्रा गहरे सदमे में चली गई, जिसके चलते उसने अपनी जान दे दी।

नाबालिग की मां ने आरोपितों के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस घटना ने एक बार फिर स्कूलों में बच्चों के साथ व्यवहार, मानसिक दबाव और संवेदनशीलता के मुद्दे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या, स्कूल पर मारपीट और अपमान का
मिली जानकारी के अनुसार, माटीगाड़ा बालिका विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा प्रिया राय बीते दिन स्कूल में दाखिला लेने पहुंची थी। आरोप है कि छात्रा के परीक्षा परिणा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News