वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
कोलकाता। हल्दीराम ब्रिज पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एयरपोर्ट की ओर जा रही लेन में एक चलती निजी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय कार में मौजूद चालक ने खतरे को भांपते हुए तुरंत वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक आग लगने की वजह तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना के चलते ऑफिस टाइम में एयरपोर्ट की ओर जाने वाली लेन में भारी यातायात जाम की स्थिति बन गई। ब्रिज पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों और दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को भेजा गया। आग बुझाने और जली हुई कार को हटाने के बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य किया गया। प्रशासन की ओर से वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों की नियमित जांच कराएं और किसी भी असामान्य स्थिति में तुरंत सतर्कता बरतें।