Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

'खलनायक 2' में नया मोड़, सुभाष घई ने नहीं थामी डायरेक्शन की कमान

जब उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म का आइकॉनिक गाना 'चोली के पीछे क्या है' सीक्वल में शामिल किया जाएगा, तो उन्होंने बताया, "अधिकारों में पूरी स्क्रिप्ट, किरदार, कहानी, डायलॉग और संगीत शामिल हैं। इसलिए 'खलनायक' के गानों को भी नए रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।"

18 Oct 2025

'खलनायक 2' में नया मोड़, सुभाष घई ने नहीं थामी डायरेक्शन की कमान

बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक 'खलनायक 2' एक बार फिर चर्चा में है। सुभाष घई द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने न केवल संजय दत्त को 'खलनायक' की पहचान दी थी, बल्कि 90 के दशक के सिनेमा को भी नया मोड़ दिया था। अब 'खलनायक' के सीक्वल की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है और खुद निर्देशक सुभाष घई ने इसके बारे में खुलकर बात की है।

एक इंटरव्यू के दौरान घई ने बताया कि उन्होंने 'खलनायक' के अधिकार बेच दिए हैं और अब इस फिल्म को एक बड़े सिनेमैटिक यूनिवर्स में ढाला जाएगा। उन्होंने कहा, "खलनायक को नए जमाने के दर्शकों के लिए एक बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। मैं इसे निर्देशित नहीं कर रहा, क्योंकि अब मेरी उम्र 80 साल है। लेकिन मैं क्रिएटिव तौर पर इस प्रोजेक्ट से जुड़ा रहूंगा और टीम को मार्गदर्शन दूंगा। हमसे कई बड़े प्रोडक्शन हाउस सीक्वल के अधिकारों के लिए संपर्क कर रहे थे। अब हमने एक स्टूडियो को इसके राइट्स दे दिए हैं। संजय दत्त निश्चित तौर पर फिल्म में नजर आएंगे।"

जब उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म का आइकॉनिक गाना 'चोली के पीछे क्या है' सीक्वल में शामिल किया जाएगा, तो उन्होंने बताया, "अधिकारों में पूरी स्क्रिप्ट, किरदार, कहानी, डायलॉग और संगीत शामिल हैं। इसलिए 'खलनायक' के गानों को भी नए रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।" हालांकि, सीक्वल के निर्देशक और मुख्य कलाकारों के नाम फिलहाल सामने नहीं आए हैं। लेकिन इस घोषणा के बाद फिल्म के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

गौरतलब है कि 1993 में रिलीज हुई 'खलनायक' में संजय दत्त ने बलराम प्रसाद उर्फ बल्लू नाम के गैंगस्टर का किरदार निभाया था। फिल्म में माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिकाओं में थे। सुभाष घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते थे और अपने गानों, खासकर 'चोली के पीछे' और 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं' के लिए यादगार बन गई थी। अब 32 साल बाद, संजू बाबा को एक बार फिर उसी अंदाज में देखना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा। 'खलनायक 2' पर काम जोरों पर है, और उम्मीद है कि आने वाले महीनों में इसके कास्ट और रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा हो जाएगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'खलनायक 2' में नया मोड़, सुभाष घई ने नहीं थामी डायरेक्शन की
जब उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म का आइकॉनिक गाना 'चोली के पीछे क्या है' सीक्वल में शामिल किया जाएगा, तो उन्होंने बताया, "अधिकारों में पूरी स्क्रिप्ट, किरदार, कहान





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News