Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आसमान में उठा धुएं का गुबार... राष्ट्रपति भवन के पास लगी भयंकर आग

मंगलवार को दोपहर करीब 1:51 बजे राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 31 के पास एक दो मंजिला इमारत की ग्राउंड फ्लोर पर घरेलू सामान में आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों को सूचना मिलते ही तुरंत पांच दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग पर 20 मिनट के अंदर, यानी दोपहर 2:15 बजे तक काबू पा लिया गया।

21 Oct 2025

आसमान में उठा धुएं का गुबार... राष्ट्रपति भवन के पास लगी भयंकर आग

नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन के पास एक इमारत में मंगलवार दोपहर आग लग गई, जिसे दिल्ली फायर सर्विस ने 20 मिनट में बुझा दिया। वहीं, दिवाली की रात पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन में एक चार मंजिला इमारत में आग लगने से तीन परिवारों के 7 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। यह आग पटाखों के कारण लगी थी।

मंगलवार को दोपहर करीब 1:51 बजे राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 31 के पास एक दो मंजिला इमारत की ग्राउंड फ्लोर पर घरेलू सामान में आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों को सूचना मिलते ही तुरंत पांच दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग पर 20 मिनट के अंदर, यानी दोपहर 2:15 बजे तक काबू पा लिया गया।
इसके अलावा, दिवाली की रात पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में एक चार मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई। इस घटना में तीन परिवारों के कुल 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पीसीआर को रात 9:49 बजे इस मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। द्वारका के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अंकित सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से अग्निशमन कर्मियों के पहुंचने से पहले ही रस्सियों की सहायता से चार लोगों को बचा लिया था।

दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना सोमवार रात 10 बजे मिली थी। पटाखों के कारण घरेलू सामान में आग लगी थी, जिसके बाद सात लोगों को बचाया गया। दमकल की 6 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं और रात 11:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आसमान में उठा धुएं का गुबार... राष्ट्रपति भवन के पास लगी भयं
मंगलवार को दोपहर करीब 1:51 बजे राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 31 के पास एक दो मंजिला इमारत की ग्राउंड फ्लोर पर घरेलू सामान में आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विस के अधिका





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News