Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

'स्पिरिट' के सेट से सामने आई प्रभास और तृप्ति की रोमांटिक झलक

बताया जा रहा है कि फिल्म की टीम कॉलेज के माहौल को पूरी तरह वास्तविक दिखाने के लिए मुंबई से युवा कलाकारों को हैदराबाद बुलाकर शूटिंग कर रही है।
 

29 Jun 2026

'स्पिरिट' के सेट से सामने आई प्रभास और तृप्ति की रोमांटिक झलक

निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्पिरिट' रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में फिल्म के सेट से प्रभास और तृप्ति डिमरी के कॉलेज रोमांस वाले दृश्य की कुछ कथित पर्दे के पीछे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई हैं। इन तस्वीरों ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि फिल्म की टीम कॉलेज के माहौल को पूरी तरह वास्तविक दिखाने के लिए मुंबई से युवा कलाकारों को हैदराबाद बुलाकर शूटिंग कर रही है।

फिल्म में प्रभास एक समर्पित पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि तृप्ति डिमरी उनकी अपोजिट नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म के लिए पहले दीपिका पादुकोण का नाम तय माना जा रहा था, लेकिन तारीखों और फीस से जुड़े कारणों के चलते उनकी जगह तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया। फिल्म में अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। वहीं संगीत की जिम्मेदारी हर्षवर्धन रामेश्वर संभाल रहे हैं, जिन्होंने फिल्म पर काम शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि 'स्पिरिट' में रोमांस, भावनाओं और हाई-ऑक्टेन एक्शन का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं किया गया है, लेकिन पहले पोस्टर और सेट से सामने आई झलकियों ने प्रशंसकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'स्पिरिट' के सेट से सामने आई प्रभास और तृप्ति की रोमांटिक झल
बताया जा रहा है कि फिल्म की टीम कॉलेज के माहौल को पूरी तरह वास्तविक दिखाने के लिए मुंबई से युवा कलाकारों को हैदराबाद बुलाकर शूटिंग कर रही है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News