Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल के नदिया में सड़क किनारे मिली मतदाता पहचान पत्रों से भरी बोरी

सूचना पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और मतदाता पहचान पत्रों से भरी बोरी को थाने ले जाकर जांच शुरू कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि मतदाता कार्डों की सत्यापन प्रक्रिया की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

10 Dec 2025

पश्चिम बंगाल के नदिया में सड़क किनारे मिली मतदाता पहचान पत्रों से भरी बोरी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-12 के किनारे एक बोरी में भरे कई मतदाता पहचान पत्र (ईपीआईसी) मिलने से हड़कंप मच गया। बुधवार को यह घटना सामने आई जब लोगों ने शांतिकुर इलाके में कूड़े के ढेर के पास बोरी देखी और पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और मतदाता पहचान पत्रों से भरी बोरी को थाने ले जाकर जांच शुरू कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि मतदाता कार्डों की सत्यापन प्रक्रिया की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

इस घटना को लेकर राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है। शांतिकुर पंचायत समिति के एक सदस्य और स्थानीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता ने आरोप लगाया कि दूसरे जिले से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जानबूझकर ये कार्ड यहां फेंके हैं।

वहीं, भाजपा ने आरोपों से इनकार किया है। भाजपा नेता ने कहा कि जिस क्षेत्र में ये कार्ड मिले हैं, वह टीएमसी संचालित पंचायत के अंतर्गत आता है। ये वही कार्ड हैं जिनका उपयोग फर्जी मतदान के लिए किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि, पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू हुई थी और 11 दिसंबर तक घर-घर जाकर नामांकन फॉर्म वितरण का कार्य जारी रहेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल के नदिया में सड़क किनारे मिली मतदाता पहचान पत्र
सूचना पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और मतदाता पहचान पत्रों से भरी बोरी को थाने ले जाकर जांच शुरू कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि मतदाता कार्डों की सत्यापन प्रक्रिया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News