Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

वॉटर पार्क की पिकनिक और खूनी अंत

धर्मतल्ला में एकतरफा प्यार का खौफनाक रूप, किराना दुकान में घुसकर रेता गला

21 May 2026

वॉटर पार्क की पिकनिक और खूनी अंत

कोलकाता। कोलकाता का दिल कहे जाने वाले व्यस्ततम धर्मतला इलाके में दिनदहाड़े हुई एक जघन्य हत्या से सनसनी फैल गई है। न्यू मार्केट थाने से महज 400 मीटर की दूरी पर स्थित अमिया हाजरा लेन में एक 18 वर्षीय युवक दीपक गुप्ता की उसकी अपनी ही किराना दुकान के भीतर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। खून से लथपथ हालत में दीपक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से पूरे व्यापारिक इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह खूनी खेल बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे खेला गया। शुरुआती तफ्तीश और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने इस हत्याकांड के पीछे एकतरफा प्रेम प्रसंग और रंजिश की बात कही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान उसी इलाके के रहने वाले 25 वर्षीय शशि तिवारी के रूप में हुई है। शशि इलाके की ही एक युवती को एकतरफा पसंद करता था और दीपक का उस युवती से बातचीत करना या दोस्ती रखना उसे लंबे समय से खटक रहा था। सिरफिरे आरोपी ने पहले भी कई बार दीपक को उस लड़की से दूर रहने की सीधे तौर पर धमकी दी थी, लेकिन दीपक ने उसे गंभीरता से नहीं लिया था। 
इस खूनी साजिश की तात्कालिक वजह मंगलवार को हुई एक घटना बनी। दरअसल, मंगलवार को दीपक उस युवती और अपने कुछ अन्य दोस्तों के साथ निक्को पार्क के वॉटर पार्क में घूमने गया था। जब इस बात की भनक आरोपी शशि तिवारी को लगी, तो वह गुस्से से आगबबूला हो गया और उसने दीपक को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। बुधवार सुबह उसने पूरी योजना के तहत पास की ही एक दुकान से एक धारदार चाकू (चॉपर) खरीदा और दीपक की किराना दुकान में घुस गया। दुकान में अकेले पाकर उसने दीपक के गले पर चॉपर से ताबड़तोड़ कई वार किए और लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग निकला। 
दीपक की चीख-पुकार सुनकर उसका भाई और एक दोस्त तुरंत दुकान के भीतर दौड़े, जहां दीपक तड़प रहा था। उसे पहले आनन-फानन में जीडी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बेहद नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे तुरंत एनआरएस अस्पताल रेफर कर दिया। वहां दोपहर करीब 12 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
डॉक्टरों के मुताबिक गले पर चॉपर के गहरे घाव होने के कारण अत्यधिक खून बह चुका था। न्यू मार्केट थाना पुलिस ने आरोपी शशि तिवारी के खिलाफ हत्या का संगीन मामला दर्ज कर उसकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है, जबकि गुस्साए परिजनों ने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग की है। 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वॉटर पार्क की पिकनिक और खूनी अंत
धर्मतल्ला में एकतरफा प्यार का खौफनाक रूप, किराना दुकान में घुसकर रेता गला





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News