Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

महाराष्ट्र के सोलर प्लांट में पानी का टैंक फटा, 3 मजदूरों की मौत

प्लांट परिसर में स्थित पानी का टैंक अचानक फट गया, जिससे 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

19 Dec 2025

महाराष्ट्र के सोलर प्लांट में पानी का टैंक फटा, 3 मजदूरों की मौत

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर के बुटीबोरी एमआईडीसी फेस-2 स्थित अवाडा सोलर प्लांट में शुक्रवार कि सुबह एक भीषण हादसा हुआ। प्लांट परिसर में स्थित पानी का टैंक अचानक फट गया, जिससे 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, अग्निशमन विभाग और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच गईं। बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मृत मजदूरों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संबंधित प्लांट प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

हालांकि प्रशासन ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ऐसा स्थानीय प्रशासन ने बताया है। इस दुर्घटना से स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और मजदूरों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं। औद्योगिक सुरक्षा मानकों और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कंपनियों पर और अधिक सख्त नियम लागू करने की मांग की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महाराष्ट्र के सोलर प्लांट में पानी का टैंक फटा, 3 मजदूरों की
प्लांट परिसर में स्थित पानी का टैंक अचानक फट गया, जिससे 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत चिंताज





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News