Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

2 हजार परिवारों में खुशी की लहर

अर्जुन सिंह की पहल से खुली एलायंस जूट मिल

17 Jun 2026

2 हजार परिवारों में खुशी की लहर

कोलकाता। पिछले करीब पांच महीने से बंद पड़ी जगद्दल की प्रसिद्ध एलायंस जूट मिल आखिरकार दोबारा खुल गई है। श्रम मंत्री का कार्यभार संभालने के महज एक सप्ताह के भीतर ही अर्जुन सिंह की सक्रिय पहल पर मिल प्रबंधन, श्रमिक संगठनों और श्रम विभाग के बीच हुई त्रिपक्षीय वार्ता पूरी तरह सफल रही। इस सकारात्मक बातचीत के बाद मिल का संचालन फिर से बहाल करने का बड़ा फैसला लिया गया। न्यू सेक्रेटेरिएट भवन में अर्जुन सिंह की अध्यक्षता में मिल प्रबंधन और श्रमिक यूनियनों के प्रतिनिधियों के बीच एक अहम बैठक हुई। 
इस बैठक में विशेष श्रम आयुक्त आशीष सरकार भी मौजूद रहे। लंबे समय से मिल की तालाबंदी को लेकर चले आ रहे गतिरोध को खत्म करते हुए सभी पक्ष मिल खोलने पर राजी हो गए और बुधवार सुबह से ही श्रमिकों ने काम पर लौटना शुरू कर दिया। मिल के गेट दोबारा खुलने से इसमें काम करने वाले लगभग दो हजार श्रमिकों और उनके आश्रित परिवारों को बहुत बड़ी राहत मिली है। पिछले पांच महीनों से मिल बंद होने के कारण मजदूरों को भीषण आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा था। कइयों को अपना घर चलाने के लिए भारी कर्ज के जाल में फंसना पड़ा, तो वहीं कई मजदूर काम की तलाश में पलायन कर गए। बुधवार को मिल परिसर में श्रमिकों के बीच एक उत्सव जैसा माहौल देखा गया। काम पर लौटे मजदूरों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और उम्मीद जताई कि अगले कुछ ही दिनों के भीतर मिल अपनी पूरी क्षमता के साथ उत्पादन शुरू कर देगी।  गौरतलब है कि पिछले साल 26 दिसंबर को मिल प्रबंधन ने सस्पेंशन ऑफ वर्क का नोटिस चस्पा कर मिल को अचानक बंद कर दिया था। इसके बाद से ही श्रमिक लगातार मिल को दोबारा शुरू करने की गुहार लगा रहे थे। चुनाव के समय अर्जुन सिंह ने मजदूरों को इस समस्या के समाधान का भरोसा दिया था, जिसे उन्होंने श्रम मंत्री बनते ही अपनी प्राथमिकता में शामिल कर पूरा कर दिखाया। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


2 हजार परिवारों में खुशी की लहर
अर्जुन सिंह की पहल से खुली एलायंस जूट मिल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News