Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

मां की डांट के बाद युवक ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है

14 Apr 2026

मां की डांट के बाद युवक ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

नदिया। जिले के कल्याणी स्थित मदनपुर तेघड़ी इलाके में एक युवक के आत्महत्या किए जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सुदीप विश्वास (19) के रूप में हुई है। मामूली कहासुनी के बाद युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
बताया गया है कि वह लकड़ी का काम करता था और पिछले कुछ दिनों से बीमार भी चल रहा था। परिवार के अनुसार, सोमवार रात वह घर से बाहर जाना चाहता था, लेकिन उसकी मां ने उसे रोक दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच हल्की कहासुनी हुई। मां के मना करने के बावजूद युवक बाहर जाने की जिद कर रहा था, जिसके बाद मां ने उसे डांट दिया। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया।
मंगलवार सुबह जब मां रोज की तरह उसे जगाने गईं तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर घर के पीछे जाकर खिड़की से झांककर देखा, तो सुदीप गले में फंदा लगाकर लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर मां जोर-जोर से रोने लगीं। उनकी चीख सुनकर पड़ोसी और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना चाकदह थाना को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए कल्याणी कॉलेज ऑफ मेडिसिन एवं जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल अस्पताल भेज दिया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां का कहना है कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि मामूली डांट-फटकार का अंजाम इतना भयानक हो सकता है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मां की डांट के बाद युवक ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News