Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

जनरेटर में बाल फंसने से युवती की दर्दनाक मौत

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतका की पहचान काशीपुर निवासी सुचरिता बेरा के रूप में हुई है। वह बीएड की छात्रा थी। उसके पिता रवींद्रनाथ बेरा नवान्न में ग्रुप-डी पद पर कार्यरत हैं। काली पूजा के अवसर पर इलाके में सांस्कृतिक कार्यक्रम और शोभायात्रा का आयोजन चल रहा था।

14 Dec 2025

जनरेटर में बाल फंसने से युवती की दर्दनाक मौत

पूर्व मेदिनीपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले के तमलुक थाना अंतर्गत काशीपुर इलाके में शनिवार रात पूजा उत्सव के दौरान हृदयविदारक हादसे में एक युवती की मौत हो गई। जनरेटर में बाल फंस जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई, बाद में अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतका की पहचान काशीपुर निवासी सुचरिता बेरा के रूप में हुई है। वह बीएड की छात्रा थी। उसके पिता रवींद्रनाथ बेरा नवान्न में ग्रुप-डी पद पर कार्यरत हैं। काली पूजा के अवसर पर इलाके में सांस्कृतिक कार्यक्रम और शोभायात्रा का आयोजन चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान नाच-गाने में व्यस्त माहौल के बीच सुचरिता कुछ देर आराम करने के लिए पास खड़े एक वैन पर चढ़ गई।

इसी दौरान वहां चल रहे जनरेटर में पहले उसकी ओढ़नी और फिर बाल उलझ गए। जनरेटर के रोटर में बाल फंसने से उसका सिर जोर से खिंच गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत उसे तम्रलिप्त गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पूजा की खुशी के बीच इतनी बड़ी दुर्घटना कैसे हो गई, यह किसी को समझ में नहीं आ रहा। फिलहाल तमलुक थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जनरेटर में बाल फंसने से युवती की दर्दनाक मौत
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतका की पहचान काशीपुर निवासी सुचरिता बेरा के रूप में हुई है। वह बीएड की छात्रा थी। उसके पिता रवींद्रनाथ बेरा नवान्न में ग्रुप-डी पद पर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News