Please wait

सलमान खान के आवास पर २४ घंटे में दो बार घुसने का प्रयास, युवक गिरफ्तार

इस घटना के बाद सलमान खान के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बीती रात ईशा छाबड़ा नाम की महिला ने भी गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी।

22 May 2025

 सलमान खान के आवास पर २४ घंटे में दो बार घुसने का प्रयास, युवक गिरफ्तार

मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 24 घंटे में दो बार घुसने का प्रयास किया गया है। जबरन धुसने का प्रयास करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद सलमान खान के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बीती रात ईशा छाबड़ा नाम की महिला ने भी गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी। इसे भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। बांद्रा पुलिस स्टेशन की टीम दोनों मामलों की जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि सलमान खान के आवास के सामने एक युवक 20 मई को सुबह घूम रहा था। पुलिस ने उसे समझाया और वहां से जाने को कहा तो युवक ने अपना मोबाइल पटककर फोड़ दिया, इसके बाद पुलिस ने उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद शाम शाम 7 बजकर 15 मिनट पर इसी युवक ने गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने का प्रयास किया। सलमान खान के आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल युवक को पकड़ कर बांद्रा पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया। युवक की पहचान जीतेंद्र कुमार सिंह के रुप में की गई है और वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस ने जितेन्द्र कुमार हरदयाल सिंह (23) पर बीएनएस की धारा 329(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस युवक के मकसद का पता लगाने का प्रयास कर रही है। अब तक छानबीन में युवक ने बताया कि वह सलमान खान का फैन है और उनसे मिलना चाहता था, लेकिन पुलिस मिलने नहीं दे रही थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की हर ऐंगल से जांच कर रही है।

सलमान खान के आवास पर बीती रात ईशा छाबड़ा नाम की महिला ने भी गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी। इसे भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश करने वाली यह महिला आखिर कौन है? उसने सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश क्यों की? इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस महिला को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि उसने घर में घुसने की कोशिश क्यों की।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सलमान खान के आवास पर २४ घंटे में दो बार घुसने का प्रयास, यु
इस घटना के बाद सलमान खान के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बीती रात ईशा छाबड़ा नाम की महिला ने भी गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News