Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

हुमायूं कबीर के खिलाफ सिउड़ी थाने में जीरो एफआईआर दर्ज, सांप्रदायिक उकसावे का आरोप

हुमायूं कबीर ने स्पष्ट किया कि वह अग्रिम जमानत नहीं लेंगे और कानून अपना काम करेगा

11 Apr 2026

हुमायूं कबीर के खिलाफ सिउड़ी थाने में जीरो एफआईआर दर्ज, सांप्रदायिक उकसावे का आरोप

कोलकाता। आम जनता उन्नयन पार्टी के चेयरमैन हुमायूं कबीर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। शुक्रवार रात बीरभूम जिले के सिउड़ी थाने में उनके खिलाफ ‘राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा’ के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद परवेज सिद्दिकी नेे लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हुमायूं कबीर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में ध्रुवीकरण की कोशिश कर रहे हैं और सांप्रदायिक उकसावा दे रहे हैं। सिद्दीकी ने सिउड़ी थाने में ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज कराते हुए उनकी शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
सिद्दीकी का दावा है कि हुमायूं कबीर पैसे के बदले चुनाव में ध्रुवीकरण कराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद देश के मुसलमानों की आस्था का प्रतीक है, लेकिन हाल में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में हुमायूं कबीर यह कहते दिखे कि बाबरी मस्जिद निर्माण उनका वास्तविक उद्देश्य नहीं है। आरोप है कि वह हजार करोड़ रुपये की डील कर किसी शक्ति के पक्ष में चुनाव लड़ने और परोक्ष रूप से ‘फासीवादी ताकतों’ की मदद करने की बात कर रहे हैं।
हालांकि हुमायूं कबीर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसके पीछे तृणमूल कांग्रेस की साजिश बताई है। उनका कहना है कि चुनाव से पहले मुस्लिम समाज को भ्रमित करने के लिए तृणमूल ने बाहर से लोगों को लाकर उनके खिलाफ प्रचार कराया है। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता पहले भी मुर्शिदाबाद के रेजिनगर थाने में उनके खिलाफ शिकायत कर चुके हैं।
हुमायूं कबीर ने स्पष्ट किया कि वह अग्रिम जमानत नहीं लेंगे और कानून अपना काम करेगा।
गौरतलब है कि यह उनके खिलाफ तीसरा मामला है। इससे पहले कोलकाता के मैदान थाना और मुर्शिदाबाद के रेजिनगर थाने में भी शिकायत दर्ज हो चुकी है। रेजिनगर थाना पुलिस पहले से ही मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हुमायूं कबीर के खिलाफ सिउड़ी थाने में जीरो एफआईआर दर्ज
हुमायूं कबीर ने स्पष्ट किया कि वह अग्रिम जमानत नहीं लेंगे और कानून अपना काम करेगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News