Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

जर्मन ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट के मुख्य ड्रा में पहुंची आकर्षी कश्यप

विश्व रैंकिंग में 62वें स्थान पर काबिज आकर्षी कश्यप ने क्वालीफायर मुकाबले में चीनी ताइपे की ली यू-ह्सुआन को 21-10, 21-15 से एकतरफा अंदाज में हराया। मुकाबला पूरी तरह आकर्षी के नियंत्रण में रहा।

25 Feb 2026

जर्मन ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट के मुख्य ड्रा में पहुंची आकर्षी कश्यप

नई दिल्ली। भारतीय शटलर आकर्षी कश्यप ने मंगलवार को जर्मन ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुख्य ड्रॉ में प्रवेश कर लिया।

विश्व रैंकिंग में 62वें स्थान पर काबिज आकर्षी कश्यप ने क्वालीफायर मुकाबले में चीनी ताइपे की ली यू-ह्सुआन को 21-10, 21-15 से एकतरफा अंदाज में हराया। मुकाबला पूरी तरह आकर्षी के नियंत्रण में रहा।

अब मुख्य ड्रॉ में उनका सामना एक अन्य चीनी ताइपे खिलाड़ी हुआंग यू-ह्सुन से होगा।

इस 2,50,000 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि वाले टूर्नामेंट में भारत के दिग्गज शटलर किदांबी श्रीकांत और विश्व जूनियर चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता तन्वी शर्मा भी भाग ले रहे हैं।

मुकाबले की शुरुआत ली यू-ह्सुआन ने सकारात्मक अंदाज में की, लेकिन 4-4 की बराबरी के बाद आकर्षी कश्यप ने लगातार अंक जुटाते हुए 9-4 और फिर 16-8 की बढ़त बना ली। उन्होंने पहला गेम आसानी से अपने नाम किया।

दूसरे गेम में ली यू-ह्सुआन ने थोड़ी चुनौती पेश की और 8-14 से पिछड़ने के बाद स्कोर 12-14 तक पहुंचाया, लेकिन आकर्षी कश्यप ने उन्हें वापसी का मौका नहीं दिया और मुकाबला सीधे गेमों में जीतकर मुख्य ड्रॉ में जगह पक्की कर ली।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जर्मन ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट के मुख्य ड्रा में पहुंची आकर्ष
विश्व रैंकिंग में 62वें स्थान पर काबिज आकर्षी कश्यप ने क्वालीफायर मुकाबले में चीनी ताइपे की ली यू-ह्सुआन को 21-10, 21-15 से एकतरफा अंदाज में हराया। मुकाबला पूरी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News