Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट

बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी रचा ली है। 5 जुलाई को मुंबई के पाली हिल स्थित अपने आवास पर दोनों ने बेहद निजी माहौल में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज की।

05 Jul 2026

शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट

मुंबई। बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी रचा ली है। 5 जुलाई को मुंबई के पाली हिल स्थित अपने आवास पर दोनों ने बेहद निजी माहौल में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज की। मूसलाधार बारिश के बीच आयोजित इस समारोह में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी के बाद दोनों परिवारों ने इस खास मौके का सादगी के साथ जश्न मनाया।

शादी के दौरान आमिर के घर के बाहर सुबह से ही हलचल देखने को मिली। बारिश के बावजूद पैपराजी बड़ी संख्या में वहां मौजूद रहे। समारोह में निर्देशक आशुतोष गोवारिकर समेत कुछ करीबी मेहमान पहुंचे, जबकि रिपोर्ट्स के अनुसार अंबानी परिवार के सदस्य भी नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देने पहुंचे। आमिर और गौरी ने शुरुआत से ही इस शादी को पूरी तरह निजी रखने का फैसला किया था।

सूत्रों के मुताबिक, शादी में केवल 100 से 150 चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया था। किसी भव्य होटल या आलीशान आयोजन के बजाय आमिर ने अपने घर को ही इस खास मौके के लिए चुना। शादी के हर इंतजाम, मेहमानों की सूची से लेकर लंच मेन्यू तक, आमिर और गौरी ने खुद तय किया। अभिनेता पहले ही स्पष्ट कर चुके थे कि वे इस अवसर को बिना किसी तामझाम के पारिवारिक समारोह के रूप में मनाना चाहते हैं।

गौरतलब है कि यह आमिर खान की तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 1986 में रीना दत्ता से विवाह किया था, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और आइरा हैं। दोनों का 2002 में तलाक हो गया। इसके बाद 2005 में उन्होंने फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा आजाद है। अब गौरी स्प्रैट के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करते हुए आमिर ने अपने जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत की है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट
बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी रचा ली है। 5 जुलाई को मुंबई के पाली हिल स्थित अपने आवास पर दोनों ने बेहद न





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News