Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

सलमान की लव लाइफ पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड के तीसरे खान सलमान ख़ान उनके अच्छे दोस्त हैं और 60 साल की उम्र में भी वह न तो शादीशुदा है और न ही किसी के साथ डेटिंग कर रहे हैं। हाल ही में आमिर ने भाईजान की लव लाइफ के बारे में बात की।

17 Mar 2025

सलमान की लव लाइफ पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी


आमिर खान को 60 वर्ष की आयु में तीसरी बार प्यार हो गया है। दूसरी पत्नी किरण राव से अलग होने के कुछ ही वर्षों बाद आमिर को उनकी 'गौरी' मिल गई है। अपने जन्मदिन पर अभिनेता ने अपनी प्रेमिका गौरी स्प्रैट को इस शर्त पर पत्रकारों से मिलवाया कि वे उनकी फोटो या वीडियो नहीं लेंगे। अब हर जगह उनकी लव लाइफ की चर्चा हो रही है। दिलचस्प बात यह है कि आमिर खान के अच्छे दोस्त शाहरुख खान की पत्नी का नाम भी गौरी खान है। बॉलीवुड के तीसरे खान सलमान ख़ान उनके अच्छे दोस्त हैं और 60 साल की उम्र में भी वह न तो शादीशुदा है और न ही किसी के साथ डेटिंग कर रहे हैं। हाल ही में आमिर ने भाईजान की लव लाइफ के बारे में बात की।

आमिर खान और सलमान खान की दोस्ती के चर्चे हमेशा से होते आए हैं। हाल ही में जब मीडिया ने मज़ाकिया अंदाज़ में आमिर से सलमान की लव लाइफ पर सवाल किया, तो उनका जवाब चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान आमिर से पूछा गया, "शाहरुख के पास गौरी हैं, अब आपके पास भी है, तो क्या सलमान को भी अपनी 'गौरी' ढूंढ लेनी चाहिए?" इस सवाल पर आमिर ने हल्की मुस्कान के साथ मज़ाकिया अंदाज में जवाब दिया, "सलमान क्या ढूंढेगा अब?" आमिर का यह जवाब सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि "क्या सलमान उन्हें या शाहरुख को देखकर डेटिंग के टिप्स लेते हैं?" तो आमिर ने जवाब दिया, "सलमान वही करेंगे जो उनके लिए सही होगा।" आमिर ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी को भी सलमान और शाहरुख से मिलवाया। अभिनेता ने खुद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका खुलासा किया।

आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट तलाकशुदा हैं और एक बच्चे की मां हैं। वह बेंगलुरू में रहती हैं और वो आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में काम करती हैं। आमिर और गौरी एक दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं, लेकिन उनका रिश्ता डेढ़ साल पहले शुरू हुआ था। गौरी से पहले आमिर की दो बार शादी हुई थी। उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता हैं, जिनसे उनके दो बच्चे आइरा और जुनैद हैं। दूसरी पत्नी किरण राव से उनका एक बेटा है। वह अपनी दोनों पत्नियों से अलग हो चुके हैं, लेकिन वे अभी भी अच्छे दोस्त हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सलमान की लव लाइफ पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी
बॉलीवुड के तीसरे खान सलमान ख़ान उनके अच्छे दोस्त हैं और 60 साल की उम्र में भी वह न तो शादीशुदा है और न ही किसी के साथ डेटिंग कर रहे हैं। हाल ही में आमिर ने भाई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News