Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

पीके के सीक्वल पर आमिर खान बड़ा अपडेट, 'नहीं बन रही 'पीके 2'

आमिर खान ने आखिरकार उन सभी अफवाहों पर साफ शब्दों में कहा, "नहीं, पीके 2 नहीं बन रही है। मुझे नहीं पता ये खबर कहां से आई, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। राजू और मैं 'पीके-2' की बजाय दादासाहेब फाल्के की बायोपिक बना रहे हैं, जिसकी शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होगी।"

05 Jun 2025

पीके के सीक्वल पर आमिर खान बड़ा अपडेट, 'नहीं बन रही 'पीके 2'

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है और इसे 2007 में आई हिट फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ का आध्यात्मिक सीक्वल माना जा रहा है। इसी बीच आमिर की चर्चित फिल्म ‘पीके’ के सीक्वल को लेकर भी लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। अब एक इंटरव्यू में आमिर ने इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए ‘पीके 2’ को लेकर एक अहम अपडेट दिया है।

आमिर खान ने आखिरकार उन सभी अफवाहों पर साफ शब्दों में कहा, "नहीं, पीके 2 नहीं बन रही है। मुझे नहीं पता ये खबर कहां से आई, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। राजू और मैं 'पीके-2' की बजाय दादासाहेब फाल्के की बायोपिक बना रहे हैं, जिसकी शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होगी।" इस बयान के साथ ही उन्होंने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया और यह भी स्पष्ट कर दिया कि अगली बार वे दर्शकों के सामने एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक किरदार के साथ लौटने वाले हैं।

आमिर खान और राजकुमार हिरानी एक बार फिर एक बेहद खास प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं। 'सितारे ज़मीन पर' के बाद दोनों मिलकर भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहब फाल्के की ज़िंदगी पर आधारित एक बायोपिक लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म में दादा साहब फाल्के के संघर्षों, उनके जुनून और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि में सिनेमा को आकार देने की उनकी कोशिशों को बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग साल के अंत शुरू होने की संभावना है। यह फिल्म खास इसलिए भी है, क्योंकि 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद आमिर खान ने कुछ वक्त के लिए अभिनय से दूरी बना ली थी। अब वे इस बायोपिक के जरिए बड़े पर्दे पर एक दमदार और ऐतिहासिक किरदार के रूप में वापसी करने जा रहे हैं। बॉलीवुड में यह फिल्म पहले से ही चर्चा में है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पीके के सीक्वल पर आमिर खान बड़ा अपडेट, 'नहीं बन रही 'पीके 2'
आमिर खान ने आखिरकार उन सभी अफवाहों पर साफ शब्दों में कहा, "नहीं, पीके 2 नहीं बन रही है। मुझे नहीं पता ये खबर कहां से आई, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। राजू और म





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News