Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म हुई बंद

पहले आमिर निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ एक सुपरहीरो फिल्म करने वाले थे, जिसमें उन्होंने उनकी फिल्म 'कुली' में कैमियो भी किया था।

12 Nov 2025

आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म हुई बंद

आमिर खान पिछली बार फिल्म 'सितारे जमीन पर' में नजर आए थे, जिसे दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने खूब सराहा। फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनके अगले बड़े प्रोजेक्ट को लेकर निराशाजनक खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर की बहुप्रतीक्षित फिल्म भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहेब फाल्के की बायोपिक अब बंद कर दी गई है। पहले आमिर निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ एक सुपरहीरो फिल्म करने वाले थे, जिसमें उन्होंने उनकी फिल्म 'कुली' में कैमियो भी किया था। लेकिन 'कुली' के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बाद यह प्रोजेक्ट रोक दिया गया। अब वही हाल उनकी बायोपिक फिल्म का भी काम रोक दिया गया है जिसे लेकर वे खुद बेहद उत्साहित थे।

हिरानी और आमिर का बड़ा फैसला

रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान और निर्देशक राजकुमार हिरानी ने मिलकर इस प्रोजेक्ट को बंद करने का फैसला किया है। 'सितारे जमीन पर' के बाद से आमिर की किसी नई फिल्म का इंतजार लगातार बना हुआ है, लेकिन अब तक वह कोई नई स्क्रिप्ट फाइनल नहीं कर पाए हैं। कई चर्चाओं और बैठकों के बाद भी बात आगे नहीं बढ़ सकी।

सूत्रों के मुताबिक, दादा साहेब फाल्के की बायोपिक बंद करने की मुख्य वजह इसकी स्क्रिप्ट ही रही। हिरानी और आमिर, जिन्होंने पहले '3 इडियट्स' और 'पीके' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया था, इस बार भी एक मजबूत कहानी पेश करना चाहते थे, लेकिन कई बार स्क्रिप्ट लिखने के बावजूद वह कहानी वैसी नहीं बन पाई, जैसी उम्मीद की जा रही थी। दोनों ही कलाकारों का मानना है कि कंटेंट की क्वालिटी किसी भी प्रोजेक्ट से ज्यादा मायने रखती है इसलिए अधूरी या कमजोर कहानी के साथ आगे बढ़ना सही नहीं होगा।

जल्दबाजी नहीं करेंगे आमिर

बताया जा रहा है कि आमिर खान अब अपनी अगली फिल्म का ऐलान तभी करेंगे, जब उन्हें एक सटीक और दमदार स्क्रिप्ट मिलेगी। वह जल्दबाजी में कोई प्रोजेक्ट साइन नहीं करना चाहते। हालांकि उनके इस फैसले से फैंस निराश हो सकते हैं, लेकिन आमिर और हिरानी तभी दोबारा साथ आएंगे, जब उनके पास दर्शकों को मनोरंजन और संदेश दोनों देने वाली कहानी होगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म हुई बंद
पहले आमिर निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ एक सुपरहीरो फिल्म करने वाले थे, जिसमें उन्होंने उनकी फिल्म 'कुली' में कैमियो भी किया था।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News