Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

अभिजीत दीपके ने पेपर लीक के खिलाफ युवाओं को जगाने का काम किया : रामदास आठवले

रिपब्लिकन पार्टी आफ इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले ने रविवार को लखनऊ में कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने नीट परीक्षा विवाद और पेपर लीक के खिलाफ आन्दोलन कर देश के युवाओं का जगाने का काम किया है।

26 Jul 2026

अभिजीत दीपके ने पेपर लीक के खिलाफ युवाओं को जगाने का काम किया : रामदास आठवले

लखनऊ। रिपब्लिकन पार्टी आफ इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले ने रविवार को लखनऊ में कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने नीट परीक्षा विवाद और पेपर लीक के खिलाफ आन्दोलन कर देश के युवाओं का जगाने का काम किया है। हर शहर में उनके समर्थन में हजारों युवा आए। महाराष्ट्र के हर जिले में बड़ी संख्या में युवाओं ने उनका समर्थन किया।

केन्द्रीय मंत्री आठवले ने वीवीआईपी गेस्ट हाउस, लखनऊ में प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं पर हुए लाठीचार्ज का मैं समर्थन नहीं करता हूँ, लेकिन इस आन्दोलन को राजनैतिक रूप देने का प्रयास जरूर किया गया। इसका श्रेय अभिजीत दीपके व सोनम वांगचुक को देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि युवाओं के बल पर ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार सत्ता में आयी है। युवाओं ने मोदी का नेतृत्व देखा था। इसलिए युवाओं ने मोदी को तीन बार प्रधानमंत्री बनाया। इस विषय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़ा मन दिखाया है। धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा हुआ। 47 अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। प्रधानमंत्री ने नया कठोर बनाने का निर्णय लिया है। युवा मोदी के साथ ही रहेगा राहुल गांधी के साथ जाने का कोई सवाल ही नहीं है।

26 नवम्बर को लखनऊ में रैली करेंगे आठवले

आठवले ने बताया कि 26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ के डिफेंस एक्सपो के पास रिपब्लिकन पार्टी आफ इण्डिया की ओर से एक बड़ी रैली की जायेगी। इस रैली में प्रदेशभर से करीब 01 लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हम भाजपा से मांग करेंगे कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 05 सीटें दी जाएं। अगर भाजपा पांच सीट नहीं देती है तो हम 25 सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेंगे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिजीत दीपके ने पेपर लीक के खिलाफ युवाओं को जगाने का काम किय
रिपब्लिकन पार्टी आफ इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले ने रविवार को लखनऊ में कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी (सी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News