Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

बालुरघाट में अभिषेक का सुकांत पर प्रहार 'डबल इंजन' को बताया आपदा

उन्होंने बालुरघाट के लोगों से आह्वान किया कि वे अपनी गरिमा और विकास के हक में मतदान करें

31 Mar 2026

बालुरघाट में अभिषेक का सुकांत पर प्रहार 'डबल इंजन' को बताया आपदा

कोलकाता। तृणमूल महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को बालुरघाट में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और क्षेत्रीय सांसद सुकांत मजूमदार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने केंद्र की 'डबल इंजन' सरकार के दावों की धज्जियां उड़ाते हुए कहा कि इस व्यवस्था का सबसे बड़ा नुकसान अगर किसी क्षेत्र को हुआ है, तो वह बालुरघाट है। अभिषेक ने सुकांत मजूमदार को सीधे निशाने पर लेते हुए चुनौती दी कि वे पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र के विकास के लिए किए गए कार्यों का हिसाब जनता के सामने रखें। अभिषेक बनर्जी ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि बालुरघाट में भाजपा का सांसद और विधायक होने के बावजूद यहां की जनता को केंद्र सरकार की ओर से 10 पैसे का भी अतिरिक्त लाभ नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने केवल वोट लिए हैं, लेकिन विकास के नाम पर बड़े प्रोजेक्ट्स और फंड को रोक कर रखा है। 
अभिषेक ने जनता से अपील की कि वे भाजपा नेताओं से उनका रिपोर्ट कार्ड मांगें और राज्य सरकार द्वारा सड़कों व अन्य बुनियादी ढांचों के लिए किए गए कार्यों की तुलना करें। उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री और भाजपा नेतृत्व को चुनौती दी कि वे बालुरघाट के लिए किए गए किसी एक बड़े काम का नाम गिनाकर दिखाएं। सुकांत मजूमदार द्वारा सत्ता में आने पर 'लक्ष्मी भंडारÓ योजना की राशि बढ़ाने के वादे पर पलटवार करते हुए अभिषेक ने इसे चुनावी जुमला करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले अपने शासित राज्यों में ऐसी योजना लागू करके दिखाए, जहां एक ही परिवार की सभी महिलाओं को बिना किसी भेदभाव के लाभ मिले। 
अभिषेक ने हुंकार भरते हुए कहा कि अगर भाजपा शासित किसी भी राज्य में ऐसी योजना सफलता से चल रही है, तो मैं तृणमूल के लिए वोट मांगना छोड़ दूंगा। उन्होंने भाजपा पर बिहार और उत्तर प्रदेश से बाहरी लोगों को लाकर बंगाल की वोटर लिस्ट बदलने की साजिश रचने का भी गंभीर आरोप लगाया। बालुरघाट सीट से तृणमूल उम्मीदवार अर्पिता घोष के पक्ष में माहौल बनाते हुए अभिषेक ने जिले की जनता से एक बड़ा वादा किया। उन्होंने घोषणा की कि यदि इस बार यहां से जोड़ाफूल की जीत होती है, तो जिले की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए स्थानीय अस्पताल को पूर्ण मेडिकल कॉलेज में अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बालुरघाट को अब दिल्ली के रहमोकरम पर रहने की जरूरत नहीं है। भाषण के अंत में अभिषेक ने मतदाताओं से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि यह लड़ाई विकास और रुकी हुई व्यवस्था के बीच है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भाजपा फिर से जीतती है, तो बंगाल के छोटे-छोटे कामों के लिए भी दिल्ली की मंजूरी का इंतजार करना पड़ेगा और बंगाल का हक मारा जाएगा। उन्होंने बालुरघाट के लोगों से आह्वान किया कि वे अपनी गरिमा और विकास के हक में मतदान करें। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बालुरघाट में अभिषेक का सुकांत पर प्रहार
उन्होंने बालुरघाट के लोगों से आह्वान किया कि वे अपनी गरिमा और विकास के हक में मतदान करें





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News