Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

डीजे टिप्पणी मामले में अभिषेक बनर्जी पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप

डीजे टिप्पणी मामले में तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव तथा अभिषेक बनर्जी पर जांच प्रक्रिया को जानबूझकर धीमा करने के उद्देश्य से बार-बार अदालत में उपस्थित नहीं होने का आरोप राज्य के अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ने लगाया है।

08 Jul 2026

डीजे टिप्पणी मामले में अभिषेक बनर्जी पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप

कोलकाता। डीजे टिप्पणी मामले में तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव तथा अभिषेक बनर्जी पर जांच प्रक्रिया को जानबूझकर धीमा करने के उद्देश्य से बार-बार अदालत में उपस्थित नहीं होने का आरोप राज्य के अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ने लगाया है।

बुधवार को अभिषेक बनर्जी को आवाज का नमूना देने के लिए दूसरी बार बुलाया गया था। हालांकि, वह इस बार भी बिधाननगर अदालत में उपस्थित नहीं हुए। सीआईडी के अधिकारी तथा आवाज का नमूना लेने वाले विशेषज्ञ लगभग दो घंटे तक अदालत में उनकी प्रतीक्षा करते रहे। इसके बाद भी उनके उपस्थित नहीं होने पर सरकार पक्ष के अधिवक्ता विभास चट्टोपाध्याय ने अदालत में कहा कि अभिषेक बनर्जी जांच को विलंबित करने के उद्देश्य से जानबूझकर उपस्थित नहीं हो रहे हैं।

सीआईडी ने अदालत को लिखित रूप से भी अवगत कराया कि अभिषेक बनर्जी जानबूझकर अदालत के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं, जिससे जांच में देरी हो रही है। सरकार पक्ष ने अदालत से आग्रह किया कि बार-बार न्यायालय के निर्देशों की अवहेलना किए जाने के कारण उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान अभिषेक बनर्जी की ओर से कई बार "डीजे" संबंधी टिप्पणी की गई थी। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि चुनाव में विजय के बाद डीजे बजाने की बात कहकर उन्होंने परोक्ष रूप से हिंसा के लिए उकसाया था। विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले की जांच राज्य पुलिस का अपराध अन्वेषण विभाग कर रहा है।

जांच एजेंसी ने अभिषेक बनर्जी की आवाज का नमूना लेने के लिए बिधाननगर अदालत में आवेदन किया था, जिस पर अदालत ने अनुमति प्रदान कर दी थी। इस आदेश को चुनौती देते हुए अभिषेक बनर्जी ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने वहां कहा था कि डीजे बजाने संबंधी टिप्पणी उन्होंने ही की थी और आवाज उनकी ही है, इसलिए अलग से आवाज का नमूना लेने की आवश्यकता नहीं है।

उच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया था कि जांच के लिए क्या आवश्यक है और क्या नहीं, यह तय करना जांच एजेंसी का अधिकार है। न्यायालय जांच एजेंसी को इस संबंध में निर्देश नहीं दे सकता। साथ ही कहा गया कि इस विषय पर सुनवाई मूल मामले की अदालत में ही होगी।

इससे पहले बिधाननगर अदालत ने 30 जून को भी अभिषेक बनर्जी को आवाज का नमूना देने का निर्देश दिया था, लेकिन उस दिन भी वह अदालत में उपस्थित नहीं हुए थे। बुधवार को सीआईडी ने अदालत में कहा कि इस मामले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया काफी हद तक आवाज के नमूने पर निर्भर है, किंतु अभिषेक बनर्जी जानबूझकर जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डीजे टिप्पणी मामले में अभिषेक बनर्जी पर जांच में सहयोग नहीं
डीजे टिप्पणी मामले में तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव तथा अभिषेक बनर्जी पर जांच प्रक्रिया को जानबूझकर धीमा करने के उद्देश्य से बार-बार अदालत में उपस्थित





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News