Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

डीजे टिप्पणी मामले में सीआईडी के समक्ष पेश हुए अभिषेक बनर्जी, लगातार तीसरे दिन पूछताछ का सामना

सीआईडी पूरे मामले की जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी

16 Jun 2026

डीजे टिप्पणी मामले में सीआईडी के समक्ष पेश हुए अभिषेक बनर्जी, लगातार तीसरे दिन पूछताछ का सामना

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी मंगलवार को कथित "डीजे बजाने" संबंधी टिप्पणी मामले में पूछताछ के लिए राज्य की जांच एजेंसी सीआईडी के समक्ष पेश हुए। लगातार तीसरे दिन किसी न किसी मामले में जांच एजेंसियों के सवालों का सामना कर रहे अभिषेक निर्धारित समय से ठीक पहले भवानी भवन स्थित सीआईडी मुख्यालय पहुंचे।
सूत्रों के अनुसार, अभिषेक बनर्जी मंगलवार सुबह लगभग 11:45 बजे कालीघाट स्थित अपने आवास से वकील के साथ रवाना हुए और दोपहर 12 बजे से कुछ मिनट पहले सीआईडी कार्यालय पहुंचे। उनकी पेशी को देखते हुए भवानी भवन परिसर और आसपास के इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी तथा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।
बताया जा रहा है कि जांच अधिकारियों ने मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए प्रश्नों की विस्तृत सूची तैयार की है। अभिषेक से कई अधिकारियों द्वारा पूछताछ की जा सकती है और उनका बयान भी दर्ज किया जा सकता है। इससे पहले वह विधानसभा हस्ताक्षर जालसाजी मामले में सीआईडी के समक्ष पेश हुए थे, जबकि सोमवार को उन्हें शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के सवालों का सामना करना पड़ा था।
यह मामला विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अभिषेक बनर्जी द्वारा भाजपा को लेकर की गई एक विवादित टिप्पणी से जुड़ा है। चुनावी सभा में उन्होंने कहा था कि चार मई के बाद तृणमूल कांग्रेस फिर से सत्ता में आएगी और तब भाजपा नेताओं के घरों के सामने डीजे बजाया जाएगा। इस टिप्पणी को लेकर विरोध जताया गया था और बाद में उनके खिलाफ बिधाननगर साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
बाद में मामले की जांच सीआईडी को सौंप दी गई। गत शुक्रवार को जांच अधिकारी अभिषेक के आवास पर पहुंचकर उन्हें समन सौंप गए थे। उसी समन के आधार पर वह मंगलवार को पूछताछ के लिए सीआईडी कार्यालय पहुंचे।
इस बीच, मामले के शिकायतकर्ता राजीव सरकार भी मंगलवार को अभिषेक के पहुंचने से पहले भवानी भवन पहुंचे। उन्होंने जांच अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखा और कहा कि इस मामले में आगे वह अदालत का भी रुख करेंगे। सीआईडी पूरे मामले की जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डीजे टिप्पणी मामले में सीआईडी के समक्ष पेश हुए अभिषेक बनर्जी
सीआईडी पूरे मामले की जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News