Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

कूचबिहार में अभिषेक बनर्जी ने "अनाचार बनाम विकास" की लड़ाई को बताया चुनाव

सभा में उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से नाम हटाने के नाम पर साजिश रची जा रही है

07 Apr 2026

कूचबिहार में अभिषेक बनर्जी ने

कूचबिहार। जिले के नाटाबाड़ी स्थित तुफानगंज आरएमसी ग्राउंड में मंगलवार को आयोजित जनसभा से तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अभिषेक बनर्जी ने बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को “अनाचार बनाम विकास” और “शोषण बनाम संघर्ष” की लड़ाई करार दिया।
अभिषेक ने भाजपा शासित राज्यों में प्रवासी मजदूरों को ‘बांग्लादेशी’ कहे जाने और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पर कथित अत्याचार के मुद्दे उठाते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।
सभा में उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से नाम हटाने के नाम पर साजिश रची जा रही है। उनके अनुसार, “अंडर एडजडिकेशन के नाम पर 27 लाख नाम अवैध रूप से काटे गए हैं, जिनमें दस लाख से ज्यादा हिंदू बंगाली है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि ममता बनर्जी हर नागरिक के वोट के अधिकार और मौलिक अधिकार की रक्षा करेंगी।
अभिषेक बनर्जी ने नाटाबाड़ी के भाजपा विधायक मिहिर गोस्वामी पर भी तंज कसते हुए उन्हें “स्विच ऑफ विधायक” बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों में विधायक ने क्षेत्र के लिए कोई काम नहीं किया।
इसके साथ ही भाजपा उम्मीदवार को “बाहरी” बताते हुए उन्होंने कहा कि तृणमूल प्रत्याशी शैलेन्द्रनाथ बर्मा स्थानीय निवासी है और क्षेत्र की बेहतर समझ रखते है। सभा में उमड़ी भीड़ को देखकर अभिषेक ने विश्वास जताया कि इस बार भी नाटाबाड़ी में तृणमूल कांग्रेस की जीत तय है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिषेक ने "अनाचार बनाम विकास" की लड़ाई को बताया चुनाव
सभा में उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से नाम हटाने के नाम पर साजिश रची जा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News