Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

विदेश जाने की अनुमति के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी का यह आवेदन ऐसे समय में सामने आया है, जब विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद पार्टी के भीतर गुटबाजी तेज हो गई है

23 Jun 2026

विदेश जाने की अनुमति के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी उथल-पुथल के बीच विदेश जाने की फिराक में लग गए हैं। विदेश यात्रा की अनुमति लेने के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे हैं। उन्होंने मंगलवार को न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की पीठ के समक्ष इस संबंध में आवेदन का उल्लेख किया। मामले पर इस सप्ताह के अंत में सुनवाई होने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, अभिषेक बनर्जी आंख के इलाज के लिए विदेश जाना चाहते हैं। उन्होंने अदालत से सात दिनों के लिए विदेश यात्रा की अनुमति मांगी है। हालांकि, फिलहाल उनके विदेश जाने पर कोई प्रत्यक्ष रोक नहीं है, लेकिन कई लंबित मामलों में उनका नाम शामिल होने के कारण उन्होंने एहतियातन अदालत से अनुमति लेने का निर्णय किया है।
अदालत ने पूर्व में उनसे संबंधित मामलों की जांच में सहयोग करने को कहा था। इसी वजह से अभिषेक बनर्जी ने विदेश यात्रा के दौरान जांच प्रक्रिया पर किसी तरह का सवाल न उठे, इसके लिए हाई कोर्ट का रुख किया है।
उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2016 में मुर्शिदाबाद में पार्टी कार्यक्रम से लौटते समय अभिषेक बनर्जी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उस दुर्घटना में उनकी आंख में गंभीर चोट लगी थी। इसके बाद उन्होंने देश के कई अस्पतालों में उपचार कराया और बाद में विदेश में भी इलाज लिया था।
अभिषेक बनर्जी का यह आवेदन ऐसे समय में सामने आया है, जब विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद पार्टी के भीतर गुटबाजी तेज हो गई है। विधायक और विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ खुला मोर्चा खोल रखा है। सोमवार को बागी गुट ने न्यू टाउन के एक होटल में विशेष बैठक कर नई राष्ट्रीय कार्यसमिति का गठन किया, जिसमें ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी दोनों को जगह नहीं दी गई।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विदेश जाने की अनुमति के लिए हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी
अभिषेक बनर्जी का यह आवेदन ऐसे समय में सामने आया है, जब विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद पार्टी के भीतर गुटबाजी तेज हो गई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News