Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic

अभिषेक बनर्जी ने निगम नोटिस पर दी तीखी प्रतिक्रिया, बोले- मैं झुकने वाला नहीं

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल ने पहले कभी ऐसे मानसिकता वाले मुख्यमंत्री को नहीं देखा है

19 May 2026

अभिषेक बनर्जी ने निगम नोटिस पर दी तीखी प्रतिक्रिया, बोले- मैं झुकने वाला नहीं

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता नगर निगम (केएमसी) द्वारा उनके और उनके परिवार से जुड़े कथित अवैध निर्माण के मामलों में जारी नोटिस पर मंगलवार को पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह किसी भी दबाव में झुकने वाले नहीं हैं और राजनीतिक लड़ाई जारी रखेंगे।
कालीघाट में तृणमूल कांग्रेस विधायकों की बैठक को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मेरे घर को तोड़ दें, मुझे नोटिस भेज दें, लेकिन मैं किसी के सामने झुकूंगा नहीं।
उन्होंने इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर भी तीखा हमला बोला। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल ने पहले कभी ऐसे मानसिकता वाले मुख्यमंत्री को नहीं देखा है। उन्होंने बिना नाम लिए पुराने कथित स्टिंग ऑपरेशन का जिक्र करते हुए कहा कि जिसे कैमरे पर पैसे लेते देखा गया था, उसे ही मुख्यमंत्री बना दिया गया।
यह विवाद कोलकाता नगर निगम द्वारा जारी उन नोटिसों के बाद सामने आया है, जिनमें भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 73 स्थित दो संपत्तियों, 188ए हरिश मुखर्जी रोड और 121 कालीघाट रोड, पर स्वीकृत नक्शे से बाहर निर्माण का आरोप लगाया गया है।
हरिश मुखर्जी रोड स्थित संपत्ति, जिसे “शांतिनिकेतन” के नाम से भी जाना जाता है, अभिषेक बनर्जी का आवास बताया जाता है, जहां वे अपने परिवार के साथ रहते हैं। कालीघाट रोड स्थित संपत्ति उनके परिवार से जुड़ी बताई जाती है, जो उनकी मां लता बनर्जी के नाम पर दर्ज है, जबकि कुछ रिकॉर्ड में इसे कंपनी “लिप्स एंड बाउंड्स” से भी जोड़ा जा रहा है।
केएमसी के भवन विभाग द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि इन दोनों स्थानों पर स्वीकृत नक्शे से हटकर निर्माण किया गया है। नगर निगम ने सात दिनों के भीतर अवैध हिस्से हटाने का निर्देश दिया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि मालिक स्वयं कार्रवाई नहीं करते हैं तो नगर निगम ध्वस्तीकरण करेगा और उसका खर्च वसूल करेगा।
सूत्रों के अनुसार, अभिषेक बनर्जी से जुड़ी लगभग 17 संपत्तियां अब कोलकाता नगर निगम की जांच के दायरे में हैं।
यह कार्रवाई उस समय हुई है जब मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने फलता की एक चुनावी रैली में अभिषेक बनर्जी से जुड़ी संपत्तियों का जिक्र करते हुए आरोप लगाए थे और “मिस्टर भतीजा” से जुड़ी कई संपत्तियों की सूची होने का दावा किया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


निगम नोटिस पर दी तीखी प्रतिक्रिया, बोले- मैं झुकने वाला नहीं
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल ने पहले कभी ऐसे मानसिकता वाले मुख्यमंत्री को नहीं देखा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News