Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

आमतला में अभिषेक बनर्जी कार्यालय पर फिर चला बुलडोजर, हाई कोर्ट में सुनवाई के बीच कार्रवाई जारी

दक्षिण 24 परगना के अमतला स्थित अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर प्रशासन ने रविवार को एक बार फिर ध्वस्तीकरण अभियान शुरू कर दिया। पांच मंजिला इमारत को गिराने के लिए बुलडोजर और अन्य भारी मशीनों को मौके पर लगाया गया है।

19 Jul 2026

आमतला में अभिषेक बनर्जी कार्यालय पर फिर चला बुलडोजर, हाई कोर्ट में सुनवाई के बीच कार्रवाई जारी

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना के अमतला स्थित अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर प्रशासन ने रविवार को एक बार फिर ध्वस्तीकरण अभियान शुरू कर दिया। पांच मंजिला इमारत को गिराने के लिए बुलडोजर और अन्य भारी मशीनों को मौके पर लगाया गया है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल और दमकल कर्मियों की भी तैनाती की गई है।

अभिषेक बनर्जी के इस कार्यालय को अवैध निर्माण बताते हुए प्रशासन ने शनिवार को भवन के एक हिस्से को ध्वस्त किया था। इसके बाद पूरी रात भवन के भीतर मौजूद सामान को हटाने का काम चलता रहा। रविवार दोपहर प्रशासनिक टीम दोबारा मौके पर पहुंची और शेष हिस्से को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी।

ध्वस्तीकरण को लेकर अभिषेक बनर्जी की संस्था लिप्स एंड बाउंड्स ने कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। मामले की आपात सुनवाई चल रही है, लेकिन इसी दौरान प्रशासन ने भवन को गिराने की कार्रवाई जारी रखी।

प्रशासन ने रविवार को बुलडोजर के अलावा एयर कंप्रेसर, वाइब्रेटर और अन्य आधुनिक मशीनों का भी इस्तेमाल किया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, पूरे पांच मंजिला भवन को ध्वस्त किए जाने की योजना है। भवन के अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन की कार्रवाई और इसके खिलाफ अदालत में चल रही कानूनी लड़ाई अब राजनीतिक रूप से भी चर्चा का विषय बना गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आमतला में अभिषेक बनर्जी कार्यालय पर फिर चला बुलडोजर, हाई कोर
दक्षिण 24 परगना के अमतला स्थित अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर प्रशासन ने रविवार को एक बार फिर ध्वस्तीकरण अभियान शुरू कर दिया। पांच मंजिला इमारत को गिराने के लिए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News