Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत

तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की आवाज के नमूने से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान मंगलवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने सवाल उठाया कि अदालत से संरक्षण (रक्षाकवच) मिलने के बावजूद वह जांच में सहयोग क्यों नहीं कर रहे हैं?

07 Jul 2026

अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की आवाज के नमूने से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान मंगलवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने सवाल उठाया कि अदालत से संरक्षण (रक्षाकवच) मिलने के बावजूद वह जांच में सहयोग क्यों नहीं कर रहे हैं? अदालत ने टिप्पणी की कि उन्हें जांच एजेंसी के साथ सहयोग करते हुए अपनी आवाज का नमूना देना चाहिए।

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की पीठ में हुई। राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि अभिषेक बनर्जी को आवाज का नमूना देने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद उन्हें आठ जुलाई को सुबह 10 बजे बिधाननगर एसीजेएम अदालत में फिर से उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने अभिषेक बनर्जी के वकील से कहा कि उन्हें पहले ही अदालत से संरक्षण मिल चुका है। इस पर राज्य सरकार के वकील ने दलील दी कि यदि अदालत ने संरक्षण दिया है तो उसकी शर्तों के अनुसार जांच में सहयोग करना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेट के निर्देश के बावजूद अभिषेक बनर्जी जांच प्रक्रिया में शामिल होने के बजाय लगातार अदालत का रुख कर रहे हैं।

राज्य सरकार ने यह भी कहा कि जिस मामले में अभिषेक बनर्जी को संरक्षण दिया गया था, उसमें स्पष्ट शर्त थी कि वह जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करेंगे। इसके बावजूद वह आवाज का नमूना देने की प्रक्रिया में शामिल नहीं हो रहे हैं।
अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि अभिषेक बनर्जी को संरक्षण मिलने के बावजूद आवाज का नमूना लेने की प्रक्रिया पर कोई स्थगन आदेश नहीं दिया गया है। न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने टिप्पणी की कि ऐसी कोई असाधारण या अत्यावश्यक स्थिति नहीं है, जिसके कारण इस मामले की सुनवाई आज या कल ही की जाए।

अदालत ने अभिषेक बनर्जी को जांच में सहयोग करते हुए आवाज का नमूना देने की नसीहत देते हुए मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को निर्धारित की है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट
तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की आवाज के नमूने से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान मंगलवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने सवाल उठाया कि अदालत से संरक्षण (रक्षाकव





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News