Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

केंद्र सरकार पर अभिषेक बनर्जी का तीखा हमला, बोले– एक वोट भाजपा को देना यानी भारत की आत्मा को बेच देना

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि सरकार सत्ता, धन और नियंत्रण हासिल करने में लगी है, जबकि संवैधानिक दायित्व निभाने में नाकाम रही है

20 Aug 2025

केंद्र सरकार पर अभिषेक बनर्जी का तीखा हमला, बोले– एक वोट भाजपा को देना यानी भारत की आत्मा को बेच देना

कोलकाता। लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट जारी कर उन्होंने सरकार को “तानाशाही प्रवृत्ति वाली” बताते हुए कहा कि भाजपा जनता, किसानों और गरीबों के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है।
अभिषेक बनर्जी ने लिखा कि केंद्र सरकार, पूरे विपक्ष और देश की जनता के समर्थन के बावजूद, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को वापस लेने का साहस नहीं दिखा रही। उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल खोखली बयानबाज़ी करती है, लेकिन जब देश की संप्रभुता की रक्षा और दुश्मनों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की बात आती है तो इसकी हिम्मत जवाब दे जाती है।
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि सरकार सत्ता, धन और नियंत्रण हासिल करने में लगी है, जबकि संवैधानिक दायित्व निभाने में नाकाम रही है। उन्होंने प्रस्तावित संवैधानिक संशोधन विधेयक को “काले कानून” की संज्ञा दी और कहा कि इससे लोकतंत्र पर कुठाराघात होगा।
तृणमूल नेता ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग के जरिए असफल होने के बाद अब सरकार प्रवर्तन निदेशालय का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है, राज्य सरकारों को गिरा रही है और जनादेश को तोड़-मरोड़ रही है।
उन्होंने भाजपा सरकार को “जनविरोधी, किसान विरोधी, गरीब विरोधी, एससी-एसटी-ओबीसी विरोधी, संघीय ढांचे के खिलाफ और सबसे बढ़कर राष्ट्रविरोधी” बताया।
अपने तीखे बयान में बनर्जी ने कहा कि भाजपा को दिया गया एक वोट, भारत की आत्मा को बेचने के बराबर है। यह संविधान को बेचने और देश को अयोग्य व सत्ता-पिपासु शासकों की निजी जागीर बनाने जैसा है। गांधी और अंबेडकर के आदर्शों पर बने भारत की आत्मा तानाशाहों के हाथों नहीं सौंपी जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


केंद्र सरकार पर अभिषेक बनर्जी का तीखा हमला
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि सरकार सत्ता, धन और नियंत्रण हासिल करने में लगी है, जबकि संवैधानिक दायित्व निभाने में नाकाम रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News