Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

राम नवमी जुलूसों पर हिंसा फैलाने का आरोप, अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना

बंगाल की संस्कृति भाईचारे और सौहार्द की रही है

28 Mar 2026

राम नवमी जुलूसों पर हिंसा फैलाने का आरोप, अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को भाजपा को “दंगाइयों की पार्टी” बताते हुए आरोप लगाया कि राज्य में राम नवमी जुलूसों के दौरान हिंसा भड़काने का काम वही करती है।
बीरभूम जिले के लाभपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि बंगाल में परंपरागत रूप से सभी त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाते रहे हैं।
उन्होंने कहा, “क्या दुर्गा पूजा, काली पूजा, जगद्धात्री पूजा, ईद, छठ पूजा, क्रिसमस या जैन समुदाय के जुलूसों के दौरान कभी दंगे या झड़प की खबर आती है? फिर राम नवमी जैसे पवित्र अवसर का इस्तेमाल हिंसा भड़काने के लिए क्यों किया जा रहा है?”
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को मुर्शिदाबाद जिले के कुछ हिस्सों में राम नवमी जुलूसों के दौरान झड़प की घटनाएं सामने आई थीं, जिनमें पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें मिली थीं। रघुनाथगंज और जंगीपुर क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू की गई है और अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
हालांकि, अभिषेक बनर्जी ने अपने भाषण में इस घटना का सीधे उल्लेख नहीं किया, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और उससे जुड़े संगठनों के लोग राम नवमी जुलूसों में हथियार लहराते हैं और सार्वजनिक रूप से शराब पीते हैं।
डायमंड हार्बर से सांसद बनर्जी ने कहा, “जब-जब भाजपा नेताओं और उनके सहयोगी संगठनों की मौजूदगी होती है, तब-तब राम नवमी के दौरान हिंसा की खबरें क्यों आती हैं? बंगाल की संस्कृति भाईचारे और सौहार्द की रही है।”
उन्होंने यह भी दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में अयोध्या के लोगों ने भाजपा को खारिज कर दिया था और आने वाले चुनावों में पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में भी पार्टी को इसी तरह का परिणाम देखने को मिलेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भिषेक बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना
बंगाल की संस्कृति भाईचारे और सौहार्द की रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News