Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

अभिषेक बनर्जी ने हाई कोर्ट से मांगी नेत्र चिकित्सा के लिये विदेश जाने की अनुमति

अदालत ने कहा - पहले एसएसकेएम में करवायें परीक्षण, अस्पताल की रिपोर्ट के आधार पर लेंगे फैसला

20 Jul 2026

अभिषेक बनर्जी ने हाई कोर्ट से मांगी नेत्र चिकित्सा के लिये विदेश जाने की अनुमति

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने आंखों के इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति मांगते हुए एक बार फिर कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हालांकि, हाई कोर्ट ने पहले उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में आंखों की जांच कराने का निर्देश दिया है। अदालत का कहना है कि स्थानीय अस्पताल की रिपोर्ट देखने के बाद ही इस पर निर्णय होगा।
सोमवार को डीजे मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की पीठ में हुई। सुनवाई के दौरान अभिषेक के अधिवक्ता अयन भट्टाचार्य ने अपने मुवक्किल को विदेश जाकर इलाज कराने की अनुमति देने का अनुरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायमूर्ति ने कहा कि अभिषेक पहले एसएसकेएम अस्पताल में जांच कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल की रिपोर्ट आने के बाद ही अदालत इस मामले में निर्णय लेगी।
विदेश में इलाज कराने की मांग पर न्यायमूर्ति ने पूछा कि क्या अभिषेक ने कोलकाता के किसी नेत्र अस्पताल से परामर्श लिया है। इस पर उनके वकील ने बताया कि डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी पिछले दस वर्षों से अमेरिका में अपनी आंखों का इलाज करा रहे हैं तथा वहां नियमित रूप से उनकी जांच और उपचार होता है। राज्य सरकार की ओर से अभिषेक की विदेश यात्रा की अनुमति का विरोध किया गया। राज्य के अतिरिक्त महाधिवक्ता राजदीप मजूमदार ने दलील दी कि केवल डीजे मामला ही नहीं, बल्कि कई अन्य मामलों में भी अभिषेक बनर्जी जुड़े हुए हैं। ऐसे में उन्हें विदेश जाने की अनुमति देने से जांच प्रभावित हो सकती है।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायमूर्ति ने निर्देश दिया कि एसएसकेएम अस्पताल के नेत्र विभागाध्यक्ष की देखरेख में एक मेडिकल टीम गठित की जाए। अदालत ने कहा कि मेडिकल टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद ही विदेश यात्रा की अनुमति पर फैसला लिया जाएगा। साथ ही न्यायमूर्ति ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि विशेषज्ञ चिकित्सकों की राय होती है कि अभिषेक का उपचार कोलकाता में संभव नहीं है, तो अदालत उनके विदेश जाकर इलाज कराने के अनुरोध पर विचार करेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिषेक ने हाई कोर्ट से मांगी विदेश जाने की अनुमति
अदालत ने कहा - पहले एसएसकेएम में करवायें परीक्षण, अस्पताल की रिपोर्ट के आधार पर लेंगे फैसला





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News