Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्राथमिक शिक्षक भर्ती मामले में अभिषेक बनर्जी को ईडी का समन, नोटिस देने आवास पर पहुंची टीम

जांच एजेंसी के सूत्रों का कहना है कि 15 जून को अभिषेक बनर्जी से प्राथमिक भर्ती मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जा सकती है

03 Jun 2026

प्राथमिक शिक्षक भर्ती मामले में अभिषेक बनर्जी को ईडी का समन, नोटिस देने आवास पर पहुंची टीम

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के चर्चित प्राथमिक शिक्षक भर्ती अनियमितता मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को तलब किया है। बुधवार को ईडी के दो अधिकारी उन्हें नोटिस देने के लिए कोलकाता के कालीघाट स्थित उनके आवास पहुंचे, लेकिन उस समय अभिषेक वहां मौजूद नहीं थे, जिसके कारण नोटिस उनके हाथों में नहीं सौंपा जा सका।
सूत्रों के अनुसार, ईडी ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती मामले की जांच के तहत अभिषेक बनर्जी को 15 जून को पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है। इसी संबंध में जांच एजेंसी के अधिकारी उनके आवास पर समन देने पहुंचे थे।
जानकारी के मुताबिक, जब ईडी की टीम कालीघाट स्थित आवास पर पहुंची, तब अभिषेक बनर्जी घर पर नहीं थे। बताया जा रहा है कि वह उस समय तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के आवास से सटे पार्टी कार्यालय में मौजूद थे। इस कारण ईडी अधिकारी उन्हें व्यक्तिगत रूप से नोटिस नहीं दे सके।
प्राथमिक शिक्षक भर्ती अनियमितता मामले की जांच पहले से ही विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों के रडार पर है और इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। अब अभिषेक बनर्जी को समन भेजे जाने से राज्य की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।
हालांकि, ईडी की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, अभिषेक बनर्जी या तृणमूल कांग्रेस की ओर से भी समन को लेकर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
जांच एजेंसी के सूत्रों का कहना है कि 15 जून को अभिषेक बनर्जी से प्राथमिक भर्ती मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जा सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्राथमिक शिक्षक भर्ती मामले में अभिषेक को ईडी का समन
जांच एजेंसी के सूत्रों का कहना है कि 15 जून को अभिषेक बनर्जी से प्राथमिक भर्ती मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जा सकती है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News