Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

शीतलकुची में अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना, 2021 गोलीकांड का मुद्दा उठाया

उन्होंने दावा किया कि इस बार कूचबिहार की सभी नौ सीटों पर तृणमूल कांग्रेस जीत दर्ज करेगी

01 Apr 2026

शीतलकुची में अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना, 2021 गोलीकांड का मुद्दा उठाया

कूचबिहार। जिले के शीतलकुची में चुनाव प्रचार के दौरान अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने2021 के चर्चित 2021 में हुए शीतलकुची गोलीबारी की घटना का मुद्दा उठाया। बुधवार को जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली बार चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों और चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर भाजपा ने शीतलकुची में लोगों पर गोलियां चलवाई, जिसमें चार निर्दोष मतदाताओं की मौत हो गई थी।
उन्होंने कहा कि यह घटना आज भी लोगों के मन में ताजा है। अभिषेक बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता के लालच में गरीब और आम लोगों पर गोली चलाने जैसी घटनाएं हुईं। उन्होंने दावा किया कि इस बार कूचबिहार की सभी नौ सीटों पर तृणमूल कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। सभा में भारी भीड़ को लेकर उन्होंने कहा कि लोगों का उत्साह ही चुनाव परिणाम का संकेत दे रहा है।
उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस बार जनता वोट देकर उन्हें पूरी तरह नकार देगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए दावा किया कि आने वाले समय में शीतलकुची में भाजपा को ढूंढना भी मुश्किल हो जाएगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शीतलकुची में अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना
उन्होंने दावा किया कि इस बार कूचबिहार की सभी नौ सीटों पर तृणमूल कांग्रेस जीत दर्ज करेगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News