Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

अभिषेक बनर्जी करेंगे तृणमूल नेताओं के साथ वर्चुअल बैठकें, विधानसभा चुनाव की तैयारी पर होगा मंथन

अभिषेक बनर्जी ने यह भी संकेत दिया है कि वह जनवरी से खुद राज्यभर में चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे

25 Dec 2025

अभिषेक बनर्जी करेंगे तृणमूल नेताओं के साथ वर्चुअल बैठकें, विधानसभा चुनाव की तैयारी पर होगा मंथन

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी अगले तीन दिनों में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ दो अहम वर्चुअल बैठकें करने जा रहे हैं। इन बैठकों में मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी। पहली बैठक 26 दिसंबर और दूसरी 28 दिसंबर को होगी।
पहली बैठक 26 दिसंबर को होगी। यह बैठक पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के प्रारूप पर दावे और आपत्तियों की सुनवाई शुरू होने से ठीक एक दिन पहले बुलाई गई है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में विभिन्न स्तरों के करीब पांच हजार नेता और बूथ स्तर एजेंट शामिल होंगे। बैठक के दौरान अभिषेक बनर्जी यह स्पष्ट करेंगे कि सुनवाई प्रक्रिया के दौरान बूथ स्तर एजेंटों की भूमिका क्या होगी और उन्हें किन जिम्मेदारियों का पालन करना है।
इसके साथ ही जिला स्तर के नेताओं को भी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इन्हें सुनवाई के दौरान बूथ स्तर एजेंटों के कामकाज की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, ताकि किसी भी स्तर पर चूक न हो।
दूसरी वर्चुअल बैठक 28 दिसंबर को प्रस्तावित है। इस बैठक में अभिषेक बनर्जी वर्ष 2026 के मध्य तक होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर व्यापक प्रचार अभियान की रूपरेखा पेश करेंगे।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि बैठक में यह तय किया जाएगा कि अगले साल की शुरुआत से जनता के बीच किस तरह से अभियान चलाया जाए। बैठक में राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा। यह भी बताया जाएगा कि इन योजनाओं से जनता को किस तरह लाभ मिला है। इसके अलावा पार्टी के भीतर चल रहे आपसी मतभेदों और गुटबाजी को लेकर भी सख्त संदेश दिए जाने की संभावना है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इस तरह की गतिविधियों से संगठन की छवि को नुकसान पहुंच रहा है।
दोनों बैठकें पूरी तरह वर्चुअल माध्यम से होंगी। पार्टी के सभी निर्वाचित सांसदों, विधायकों, नगर निगमों और नगरपालिकाओं के प्रमुखों तथा जिला परिषद के अध्यक्षों को इन बैठकों में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।
अभिषेक बनर्जी ने यह भी संकेत दिया है कि वह जनवरी से खुद राज्यभर में चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और रोड शो में भी हिस्सा लेंगे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिषेक बनर्जी करेंगे तृणमूल नेताओं के साथ वर्चुअल बैठकें
अभिषेक बनर्जी ने यह भी संकेत दिया है कि वह जनवरी से खुद राज्यभर में चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News