Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

सबंग में महिला से दुर्व्यवहार को लेकर अभिषेक बनर्जी ने दी चेतावनी

उन्होंने जिला प्रशासन पर भरोसा जताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद व्यक्त की

17 Apr 2026

सबंग में महिला से दुर्व्यवहार को लेकर अभिषेक बनर्जी ने दी चेतावनी

कोलकाता। पश्चिम मिदनापुर जिले के सबंग में चुनाव प्रचार के दौरान हरिजन पल्ली में एक महिला और उसकी छोटी बच्ची के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि उनके पास सभी के नाम मौजूद हैं और चार तारीख के बाद सभी को पीड़ित महिला तथा उसकी दो वर्ष की बच्ची के सामने माफी मांगनी होगी।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात सबंग विधानसभा क्षेत्र के हरिजन पल्ली इलाके में स्थानीय गृहिणी साथी घोराई कुइला की छोटी बच्ची से कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी का एक पोस्टर गलती से फट गया। आरोप है कि इसके बाद पार्टी के कुछ कार्यकर्ता महिला के घर पहुंच गए। बच्ची के सामने ही महिला को धमकाया गया और उसके साथ मारपीट भी की गई।
इस मामले में सबंग थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना के विरोध में अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पार्टी की ओर से शिकायत दी गई है। आठ आरोपितों में से एक को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने जिला प्रशासन पर भरोसा जताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद व्यक्त की।
अभिषेक ने यह भी आरोप लगाया कि वामपंथी दल से जुड़े कुछ असामाजिक तत्व अब दल बदलकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं और इलाके की शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सबंग में महिला से दुर्व्यवहार को लेकर अभिषेक ने दी चेतावनी
उन्होंने जिला प्रशासन पर भरोसा जताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद व्यक्त की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News