Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

अभिषेक बनर्जी तृणमूल प्रतिनिधिमंडल संग 27 जनवरी को सीईओ कार्यालय तक निकालेंगे रैली

तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने मंगलवार को बताया कि सीईओ से मुलाकात के लिए ई-मेल के माध्यम से आवेदन भेजा गया है

20 Jan 2026

अभिषेक बनर्जी तृणमूल प्रतिनिधिमंडल संग 27 जनवरी को सीईओ कार्यालय तक निकालेंगे रैली

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के लाेकसभा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी 27 जनवरी को पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल से मुलाकात के लिए कोलकाता स्थित सीईओ कार्यालय जाएंगे। इस दौरान उनके साथ पार्टी के 10 नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भी रहेगा।
तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने मंगलवार को बताया कि सीईओ से मुलाकात के लिए ई-मेल के माध्यम से आवेदन भेजा गया है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब एक दिन पहले ही पार्टी ने उच्चतम न्यायालय के उस आदेश को बड़ी जीत बताया था, जिसमें निर्वाचन आयोग (ईसीआई) को निर्देश दिए गए हैं कि पश्चिम बंगाल में मतादाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत ‘लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी’ श्रेणी में रखे गए मतदाताओं के सत्यापन की प्रक्रिया पारदर्शी हो और इससे नागरिकों को अनावश्यक तनाव व असुविधा न हो।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, ई-मेल में बैठक के एजेंडे का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है। इसमें केवल इतना कहा गया है कि अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल राज्य में चल रही एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए सीईओ कार्यालय का दौरा करेगा।
गौरतलब है कि, 31 दिसंबर, 2025 को अभिषेक बनर्जी ने दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार से भी मुलाकात की थी, जहां उनके साथ 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मौजूद था। उस बैठक के बाद उन्होंने ‘लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी’ के नाम पर लोगों को परेशान किए जाने का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने यह मांग भी की थी कि सुनवाई केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंट-2 (बीएलए-2) को उपस्थित रहने की अनुमति दी जाए।
सोमवार को उच्चतम न्यायालय द्वारा एसआईआर प्रक्रिया को लेकर निर्वाचन आयोग को दिए गए निर्देशों पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा का “एसआईआर खेल” अब खत्म हो चुका है। उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को अदालत में हार मिली है और आने वाले दिनों में उसे चुनावों में भी पराजय का सामना करना पड़ेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिषेक 27 जनवरी को सीईओ कार्यालय तक निकालेंगे रैली
तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने मंगलवार को बताया कि सीईओ से मुलाकात के लिए ई-मेल के माध्यम से आवेदन भेजा गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News