Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

'वोटर लिस्ट' के बहाने अभिषेक का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा- पहले से तय था 'टारगेट'

6 मार्च को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रस्तावित धरने से पहले अभिषेक का यह हमला बंगाल की चुनावी बिसात को और अधिक गर्म कर गया है

01 Mar 2026

'वोटर लिस्ट' के बहाने अभिषेक का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा- पहले से तय था 'टारगेट'

कोलकाता। बंगाल में मतदाता सूची के एसआईआर के आंकड़ों ने राज्य की सियासत में भूचाल ला दिया है। शनिवार को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के बाद तृणमूल कांग्रेस के सर्वभारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रविवार को मोर्चा संभालते हुए सीधे निर्वाचन आयोग को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने सनसनीखेज आरोप लगाया कि मतदाता सूची से नाम काटने का टारगेट बहुत पहले ही तय कर लिया गया था और आयोग ने केवल उस स्क्रिप्ट पर मुहर लगाने का काम किया है। तृणमूल भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में अभिषेक बनर्जी ने भाजपा नेताओं के पुराने बयानों के वीडियो साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कई बड़े नेता महीनों पहले से ही एक करोड़ से अधिक नामों को हटाए जाने की भविष्यवाणी कर रहे थे। अभिषेक ने कड़े शब्दों में कहा कि बीजेपी नेताओं ने पहले ही तय कर दिया था कि कितने नाम कटेंगे और अंतिम सूची में वही आंकड़े सामने आए हैं। यह साबित करता है कि आयोग निष्पक्ष रहने के बजाय भाजपा की सहायक संस्था के रूप में काम कर रहा है। अंतिम सूची के विश्लेषण पर जोर देते हुए उन्होंने बताया कि करीब 64 लाख मतदाताओं के नाम सीधे तौर पर हटा दिए गए हैं, जबकि 60 लाख से अधिक नाम न्यायाधीन (एडजुडिकेशन) की श्रेणी में हैं। इस तरह कुल 1 करोड़ 24 लाख मतदाताओं का भविष्य अधर में लटका दिया गया है। 
अभिषेक ने सवाल उठाया कि जब ईआरओ और एआरओ के पास शुरुआत में केवल 14 लाख असुलझे मामले थे, तो अचानक कौन सी जादू की छड़ी चली कि यह संख्या बढ़कर 60 लाख के पार पहुंच गई? उन्होंने आरोप लगाया कि किसके दबाव में इतने बड़े पैमाने पर वैध नागरिकों को विचाराधीन की श्रेणी में धकेला गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए अभिषेक ने कहा कि अदालत ने स्पष्ट किया था कि जांच प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए, लेकिन यहाँ नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। उन्होंने चुनौती भरे लहजे में कहा कि यदि सच बोलने के लिए मुझ पर मुकदमा करना है, तो अवश्य करें। मैं कोर्ट में लडऩे के लिए तैयार हूँ और मेरे पास आयोग की विफलता के एक नहीं, कई पुख्ता सबूत हैं। 
अभिषेक बनर्जी के इन तीखे तेवरों ने साफ कर दिया है कि तृणमूल कांग्रेस इस मुद्दे को केवल राजनीतिक मंच तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि इसे कानूनी और सड़क की लड़ाई में तब्दील करेगी। 6 मार्च को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रस्तावित धरने से पहले अभिषेक का यह हमला बंगाल की चुनावी बिसात को और अधिक गर्म कर गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'वोटर लिस्ट' के बहाने अभिषेक का चुनाव आयोग पर हमला
6 मार्च को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रस्तावित धरने से पहले अभिषेक का यह हमला बंगाल की चुनावी बिसात को और अधिक गर्म कर गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News