Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

आंख के इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति पर अभिषेक की त्वरित सुनवाई की मांग खारिज

 उन्होंने उपचार के उद्देश्य से विदेश यात्रा करने के लिए न्यायालय की अनुमति मांगी है

24 Jun 2026

आंख के इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति पर अभिषेक की त्वरित सुनवाई की मांग खारिज

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व लाेकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी की आंख के इलाज के लिए विदेश जाने संबंधी मामले में त्वरित सुनवाई की मांग को कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बुधवार को खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने स्पष्ट किया कि मामला सामान्य प्रक्रिया के तहत ही सुनवाई सूची में आएगा और तत्काल सुनवाई संभव नहीं है।
अभिषेक बनर्जी ने विदेश यात्रा की अनुमति के लिए मंगलवार को न्यायमूर्ति भट्टाचार्य की अदालत में आवेदन प्रस्तुत किया था। उनके अधिवक्ताओं ने मामले की जल्द सुनवाई की मांग की थी। बताया गया कि अभिषेक आंख के उपचार के लिए सात दिनों के लिए विदेश जाना चाहते हैं।
जानकारी के अनुसार, अभिषेक बनर्जी के विदेश जाने पर सामान्य रूप से कोई प्रतिबंध नहीं है। हालांकि, उनके नाम से जुड़े कई मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं और इन मामलों में उन्हें जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। इसी कारण उन्होंने उपचार के उद्देश्य से विदेश यात्रा करने के लिए न्यायालय की अनुमति मांगी है।
उल्लेखनीय है कि, अक्टूबर 2016 में मुर्शिदाबाद में एक दलगत कार्यक्रम से कोलकाता लौटते समय अभिषेक बनर्जी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। उस दुर्घटना में उनकी आंख के नीचे गंभीर चोट लगी थी। इसके बाद उन्होंने देश के कई अस्पतालों में उपचार कराया था और बाद में विदेश जाकर भी आंख का इलाज कराया था।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विदेश जाने की अनुमति पर अभिषेक की त्वरित सुनवाई खारिज
उन्होंने उपचार के उद्देश्य से विदेश यात्रा करने के लिए न्यायालय की अनुमति मांगी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News