Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अभिषेक शर्मा और स्मृति मंधाना बने सितंबर के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ

इससे पहले साल 2024 में जून महीने में स्मृति मंधाना ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीता था। नॉमिनेशन लिस्ट में स्मृति मंधाना के अलावा सिदरा अमीन और साउथ अफ्रीका की ताजमीन ब्रिट्स का नाम भी शामिल था। मंधाना ने इन दोनों ही प्लेयर्स को मात देने के साथ यह अवॉर्ड अपने नाम किया।

16 Oct 2025

अभिषेक शर्मा और स्मृति मंधाना बने सितंबर के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ

नई दिल्ली। भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को क्रमशः एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के चलते सितंबर के लिए आईसीसी के महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। मंधाना एक साल में दो बार आईसीसी का अवॉर्ड जीतने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।

इससे पहले साल 2024 में जून महीने में स्मृति मंधाना ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीता था। नॉमिनेशन लिस्ट में स्मृति मंधाना के अलावा सिदरा अमीन और साउथ अफ्रीका की ताजमीन ब्रिट्स का नाम भी शामिल था। मंधाना ने इन दोनों ही प्लेयर्स को मात देने के साथ यह अवॉर्ड अपने नाम किया।

वहीं, अभिषेक शर्मा ने एशिया कप में शानदार फॉर्म दिखाई थी। सात मैच में 44.85 के औसत और 200 के शानदार स्ट्राइक-रेट से 314 रन बनाए। एशिया कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए। उन्होंने टीम के अपने साथी कुलदीप यादव और जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट को पछाड़कर महीने के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का गौरव पाया।

मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। तीन मैचों में 58, 117 और 125 रन बनाए। भारतीय महिला टीम की उप-कप्तान ने इस दौरान 4 वनडे मैचों में 77 के औसत और 135.68 के स्ट्राइक रेट से 308 रन बनाए।

मंधाना ने ये खिताब जीतने के बाद अपनी खुशी को जाहिर करते हुए कहा, मुझे ये अवॉर्ड जीतने पर काफी खुशी हो रही है और इस तरह से किसी खिलाड़ी को जब प्रोत्साहित किया जाता है तो वह आगे और बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करता है।

अभिषेक ने कहा, आईसीसी पुरस्कार जीतना बहुत अच्छा लग रहा है और मुझे खुशी है कि यह पुरस्कार मुझे कुछ महत्वपूर्ण मैचों के लिए मिला है, जिनमें मैं जीत में मदद कर सका।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिषेक शर्मा और स्मृति मंधाना बने सितंबर के आईसीसी प्लेयर ऑफ
इससे पहले साल 2024 में जून महीने में स्मृति मंधाना ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीता था। नॉमिनेशन लिस्ट में स्मृति मंधाना के अलावा सिदरा अमीन और साउथ अफ्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News