Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अभिषेक शर्मा पर लगा जुर्माना, ऑन-फील्ड रिएक्शन पड़ा भारी

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताना उन्हें भारी पड़ गया।

03 Apr 2026

अभिषेक शर्मा पर लगा जुर्माना, ऑन-फील्ड रिएक्शन पड़ा भारी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के उपकप्तान अभिषेक शर्मा को उनके ऑन-फील्ड व्यवहार के लिए जुर्माना झेलना पड़ा। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताना उन्हें भारी पड़ गया।

अंपायर के फैसले पर जताई नाराजगी

मैच के दौरान अभिषेक शर्मा को एक कैच आउट दिया गया, जिसे वरुण चक्रवर्ती ने लपका था। हालांकि इस फैसले की जांच भी की गई, लेकिन थर्ड अंपायर ने इसे सही करार दिया। इसके बावजूद अभिषेक शर्मा कुछ देर तक क्रीज पर खड़े रहे और निराशा जताते हुए इशारे करते नजर आए। उनके इस व्यवहार को आचार संहिता का उल्लंघन माना गया।

बीसीसीआई ने लगाया जुर्माना

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अभिषेक शर्मा पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया। इसके साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया। यह कार्रवाई आईपीएल की आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन के तहत की गई, जिसमें मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है।

शानदार पारी के बावजूद विवाद

हालांकि इस विवाद के बीच अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में 48 रन की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उन्होंने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 34 गेंदों में 82 रन की विस्फोटक साझेदारी भी की।

एसआरएच ने दर्ज की बड़ी जीत

मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 226/8 का विशाल स्कोर बनाया। हेनरिक क्लासेन (52) और नितीश कुमार रेड्डी (39) ने अहम योगदान दिया।

जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 16 ओवर में 161 रन पर सिमट गई। अंगकृष रघुवंशी ने 52 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

एसआरएच की ओर से जयदेव उनादकट ने 3 विकेट लिए, जबकि नितीश कुमार रेड्डी और ईशान मलिंगा ने 2-2 विकेट लेकर टीम को 65 रन से जीत दिलाई।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिषेक शर्मा पर लगा जुर्माना, ऑन-फील्ड रिएक्शन पड़ा भारी
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताना उन्हें भारी पड़ गया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News