Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अभिषेक शर्मा ने उड़ाए इंग्लैंड के परखच्चे, भारत का टी20 सीरीज में विजयी आगाज

सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के परखच्चे उड़ा दिए। उन्होंने 34 गेंदों में 79 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के मारे। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने तेज शुरुआत की।

22 Jan 2025

अभिषेक शर्मा ने उड़ाए इंग्लैंड के परखच्चे, भारत का टी20 सीरीज में विजयी आगाज

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज में विजयी आगाज किया है। भारत ने बुधवार को पहले टी20 में इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदा। इंग्लैंड ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 133 रनों का टारगेट दिया, जिसे भारत ने 12.5 ओवर में तीन विकेट गंवाकर चेज किया। सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के परखच्चे उड़ा दिए। उन्होंने 34 गेंदों में 79 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के मारे। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने तेज शुरुआत की।

अभिषेक और संजू सैमसन (20 गेंदों में 26, चार चौके और एक सिक्स) ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। यह साझेदारी पांचवें ओवर में टूटी। जोफ्रा आर्चर ने पांचवें ओवर में सैमसन के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव को आउट किया। सूर्या का का खाता नहीं खुला। इसके बाद, अभिषेक और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 84 रनों की दमदार साझेदारी की। अभिषेक ने महज 20 गेंदों में फिफ्टी की। लग रहा था कि अभिषेक जिताकर लौटेंगे लेकिन 12वें ओवर में आदिल राशिद का शिकार बन गए। तिलक ने चौका लगाकर भारत को जीत की दहलीज पार कराई। वह 16 गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद लौटे, जिसमें तीन चौके शामिल हैं। हार्दिक पांड्या ने नाबाद 3 रन बनाए।

इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी और इंग्लैंड को निर्धारित 20 ओवर में 132 रन समेटा। कप्तान जोस बटलर ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 44 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्कों के दम पर 48 रनों की पारी खेली। हैरी ब्रूक ने 17 और जोफ्रा आर्चर ने 12 रनों का योगदान दिया। बेन डकेट (4) और जैकब बेथेल (7) समेत 6 प्लेयर दहाई अंक में नहीं पहुंचे। फिल साल्ट और लियाम लिविंगस्टोन का खाता नहीं खुला। भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने चटकाए। उन्होंने 23 रन देकर 3 तीन शिकार किए। अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट लिए। अर्शदीप (97) टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिषेक शर्मा ने उड़ाए इंग्लैंड के परखच्चे, भारत का टी20 सीरी
सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के परखच्चे उड़ा दिए। उन्होंने 34 गेंदों में 79 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के मारे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News